अंबिकापुर

Road accident: बहन को ससुराल छोडऩे जा रहे बाइक सवार भाई की सडक़ हादसे में मौत, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Road accident: हादसे में बहन भी घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवक के ऊपर चढ़ गया था ट्रैक्टर का पहिया,

less than 1 minute read
Young man dead body (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनगरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर (Road accident) से सडक़ पर गिरे युवक के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बहन भी घायल हो गई। युवक अपनी बहन को उसके ससुराल छोडऩे जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। भाई की मौत से बहन समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी निवासी लालजीत यादव पिता राजनारायण यादव 30 वर्ष शनिवार को बाइक से बहन सरिता को उसके ससुराल छोडऩे सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जरही से लगे ग्राम करौंधा जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे सोनगरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर (Road accident) मार दी।

ये भी पढ़ें

Commits suicide: शादी से पहले युवती ने मंगेतर के किराए के कमरे में जाकर की आत्महत्या, बहन को भी ले गई थी साथ

हादसे में दोनों भाई-बहन को चोटें आई थी। लालजीत यादव के ऊपर से ट्रेक्टर का पहिया पार हो गया था, इस वजह से उसे गंभीर चोटें आई थीं। आस-पास के लोगों द्वारा घायल भाई बहन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत (Road accident) घोषित कर दिया।

Road accident: बहन का इलाज जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल बहन उपचार चल रहा है। पुलिस ने रविवार को युवक का शव पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया। हादसे में युवक की मौत (Road accident) से उसके परिजन सदमे में हैं। इधर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

Forest guard beaten: Video: नर्सरी में बैठे फॉरेस्ट गार्ड को 6 युवकों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, पहले कराया डांस, फिर बेल्ट से पीटा

Published on:
01 Mar 2026 08:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर