अंबिकापुर

Road accident: मवेशी से टकराकर सडक़ पर गिरे युवा सिक्योरिटी गार्ड को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

Road accident: ड्यूटी से लौटने के दौरान नेशनल हाइवे पर हुआ हादसे का शिकार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2025, 5:35 PM IST
Road accident
Security guard Dead body on the road

अंबिकापुर। कोल कंपनी में कार्यरत युवा सिक्योरिटी गार्ड की मंगलवार की रात सडक़ हादसे में मौत हो गई। दरअसल वह ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह मवेशियों से टकराकर सडक़ पर जा गिरा। इसी बीच वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल (Road accident) दिया, सिर पर पहिया चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। बुधवार को पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी पुनेश्वर साय पिता सोमार 24 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा स्थित कोल खनन कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था। मंगलवार की रात वह ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

Accidental Bike

वह बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच -130 पर ग्राम रात करीब 8 बजे ग्राम गुमगा के पास पहुचा ही था कि मवेशियों से टकराकर वह सडक़ पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 30 ई-3809 ने उसे (Road accident) कुचल दिया।

हादसे (Road accident) में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर उदयपुर से डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी उदयपुर में भर्ती कराया गया।

Road accident: अस्पताल में हुई मौत

युवक के सिर में गंभीर चोटें (Road accident) आई थीं। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरु किया गया था, इसी बीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। युवक का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
11 Jun 2025, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान