अंबिकापुर

Road accident: बढ़ते सडक़ हादसों को लेकर पुलिस कप्तान ने बनाई ये रणनीति, जुर्माना और सजा दोनों का है प्रावधान

Road accident: सडक़ दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए एसपी ने प्रशासन को भेजा प्रस्ताव, अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ाई से इसका पालन करने के दिए हैं निर्देश
1 minute read
Road accident
Surguja SP Rajesh Kumar Agrawal (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं (Road accident) और जन-धन की क्षति को देखते हुए सरगुजा के पुलिस कप्तान राजेश कुमार अग्रवाल ने रणनीति बनाई है। उनके प्रस्ताव पर प्रशासन ने आवारा पशुओं को सडक़ों पर छोडऩे पर सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत लगाया गया है। यदि कोई पशुपालक अपने मवेशियों को सडक़ों ंपर छोड़ता है तो उसके खिलाफ जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है।

प्रशासन के अनुसार जिले में पशु पालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक अपने पालतू पशुओं को सडक़ों पर छोड़ दिया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं (Road accident) घटित हो रही हैं। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर लगभग 8 गायों की मृत्यु सडक़ दुर्घटना में हो गई, जो एक चिंताजनक स्थिति है।

बरसात के मौसम में जब खेतों में फसलें होती हैं, तब चारे की कमी के कारण मवेशी सडक़ों की ओर रुख करते हैं। सडक़ों पर घुमते इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना (Road accident) की संभावना बढ़ जाती है।

पूर्व में बनाए गए ग्राम और जिला स्तरीय नियंत्रण समितियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। मुख्य रूप से पशुपालकों की गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाहीपूर्ण प्रवृत्ति इसके लिए जिम्मेदार मानी गई है।

Road accident: निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई

यदि कोई पशुपालक इन निर्देशों (Road accident) का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-285 एवं 291, तथा पशु कू्ररता अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

एसपी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन करें, ताकि जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Updated on:
21 Sept 2025 06:54 pm
Published on:
21 Sept 2025 06:53 pm
Also Read
View All
ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर