अंबिकापुर

Road accident: सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत, एनएच पर एक को कार ने मारी टक्कर तो दूसरा खुद हुआ शिकार

Road accident: सरगुजा व बलरामपुर में जिले में दो अलग-अलग सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत, दुर्घटना के बाद कार छिपाकर फरार हुआ चालक, पुलिस ने किया जब्त
2 min read
Road accident
Young man died on NH (Photo- Patrika)

लखनपुर/राजपुर। सरगुजा व बलरामपुर जिले में 2 अलग-अलग सडक़ हादसे (Road accident) में 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना में अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी घटना बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर हुई। यहां बाइक सवार एक युवक खुद अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगा निवासी सुदामा पिता स्व. कामेश्वर 19 वर्ष (Road accident) अपने मामा के साथ अंबिकापुर में रहकर खिडक़ी, दरवाजा बनाने का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर गांव से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। वह करीब 4.30 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 पर ग्राम लहपटरा के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे इनोवा वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

Young man who died in car collision (Photo- Patrika)

टक्कर से वह सिर के बल सडक़ पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे (Road accident) के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई, फिर उन्होंने लखनपुर पुलिस को मामले की सूचना दी।

Road accident: कार 3 किमी दूर छिपाकर चालक फरार

हादसे (Road accident) के बाद कार का टायर भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद भी चालक उसे वहां से भगाते हुए करीब 3 किमी दूर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पलगढ़ी ले गया। यहां एक घर में कार छिपाकर वह फरार हो गया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर कार जब्त कर लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Police seized accidental car (Photo- Patrika)

ससुराल जा रहे युवक की मौत

इधर बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठरकी निवासी रामधनी राही पिता सुंदर साय कोरवा 35 वर्ष शनिवार की सुबह बाइक क्रमांक सीजी 15 ईई-0607 से अपने ससुराल ग्राम भोंदना जा रहा था। वह सवा 9 बजे राजपुर-कुसमी मार्ग पर स्थित ग्राम सेवारी के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार की वजह से वह अनियंत्रित होकर गिर गया।

Dead body in hospital

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रही पुलिस की टीम ने उसे गंभीर हालत में राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज शुरु होने से पहले ही उसकी मौत (Road accident) हो गई। सूचना पर परिजन व ससुराल में मातम पसर गया है।

Updated on:
15 Nov 2025 06:34 pm
Published on:
15 Nov 2025 06:34 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट