अंबिकापुर

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में सबसे ठंडी रही शुक्रवार की रात, मैनपाट में जमीं ओस की बूंदें, 31 तक शीतलहर का अलर्ट जारी

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर का पारा 4 डिग्री तो मैनपाट का पहुंचा 2 डिग्री से नीचे, ठंड से ठिठुर रहे लोग, सुबह मैनपाट में जगह-जगह बिछी दिखी बर्फ की चादर, मौसम वैज्ञानिक का कहना- ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं

2 min read
Severe cold in Ambikapur
Dew drops freezing (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सरगुजिहा ठंड के तेवर और बढ़ गए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी (Severe cold in Ambikapur) रही। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट में सुबह जगह-जगह बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। पत्तों व पौधों पर ओस की बूंदें जमीं दिखाई दीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी है।

Dew drops froze in Mainpat (Photo- Patrika)

सरगुजा संभाग में पिछले कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप है। पिछले 10 दिनों से न्यूनतम तापमान ६ डिग्री से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री (Severe cold in Ambikapur) पहुंच गया है, जो इस सीजन की सबसे ठंडी राहत रही। ठंड के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। दिन में भी ठंड से राहत नहीं है।

पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ जा रहा है। कंपकपाने वाली ठंड से लोगों के हाथ-पैर ठिठुर रहे हैं। लोग ठंड (Severe cold in Ambikapur) से बचने के लिए अलाव, रूम हीटर सहित अन्य व्यवस्था अपना रहे हैं।

मैनपाट का तापमान 2 डिग्री से नीचे

पाट क्षेत्रों में ठंड (Severe cold in Ambikapur) और अधिक पड़ रही है। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरी पाट में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। मैनपाट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार की सुबह यहां जगह-जगह बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। फूलों के पौधों, पत्तियों, घास व पुआल पर ओस की बूंदे जम जा रही है।

Dew drops froze on leaves (Photo- Patrika)

Severe cold in Ambikapur: 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार उत्तर दिशा की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट (Severe cold in Ambikapur) आने की संभावना है। वहीं 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी है, ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

Cold in Mainpat (Photo- Patrika)

जगह-जगह अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड (Severe cold in Ambikapur) को देखते हुए नगर निगम द्वारा अंबिकापुर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं लोग भी ठंड से बचने के लिए अपने-अपने घरों में अलाव और रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं।

Published on:
27 Dec 2025 06:40 pm
Also Read
View All
Elephants Terror in Surguja: सरगुजा में हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को कुचलकर मार डाला

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन