अंबिकापुर

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पारा पहुंचा 4.6 डिग्री, जम गईं ओस की बूंदें, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

Severe cold in Ambikapur: अंबिकापुर में इस सीजन का सबसे कम 4.6 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, सरगुजा संभाग में मैदानी इलाकों से लेकर पाट क्षेत्रों तक पड़ रही कड़ाके की ठंड, मैनपाट और सामरीपाट का तापमान पहुंचा 4 डिग्री से भी नीचे
2 min read
Severe cold in Ambikapur
Dewdrops freezing (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Severe cold in Ambikapur) पड़ रही है। अंबिकापुर में शीतलहर भी चल रही है। उत्तरी हवाओं के तेज़ रूख के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पाट क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर में शनिवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मैनपाट व सामरीपाठ जैसे इलाकों में तापमान 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में शनिवार सुबह पाला भी देखा गया, जिससे खेतों और पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं, जो सफेद परत में बदल गईं।

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में रिकॉर्ड ठंड के बाद दिसंबर की शुरुआत से ही सरगुजा में शीतलहर चल रही है। कुछ दिन पहले चक्रवाती प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए थे, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन जैसे ही बादल हटे, उत्तरी हवाएं (Severe cold in Ambikapur) तेजी से क्षेत्र में प्रवेश कर गईं।

Cold in Ambikapur (Photo- Patrika)

नतीजा यह रहा कि न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट (Severe cold in Ambikapur) दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का तापमान 7.4 डिग्री से गिरकर 4.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री के आस-पास बना हुआ है, जिससे दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।

Severe cold in Ambikapur: छाया रहा कोहरा

ठंड (Severe cold in Ambikapur) के साथ कोहरे ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय नेशनल और स्टेट हाइवे पर घना कोहरा छाया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दृश्यता कम होने के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा आने वाले दिनों में भी परेशानी खड़ी कर सकता है।

तापमान में और आ सकती है गिरावट

मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि आसमान साफ होने और उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड (Severe cold in Ambikapur) का सिलसिला थमने की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जरूर हो रहा है, लेकिन उसकी ताकत कम होने के कारण इससे तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है।

Dewdrops freezing in fields (Photo- Patrika)

जमी ओस की बूंदें

लगातार गिरते तापमान (Severe cold in Ambikapur) का असर जनजीवन पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। पाट क्षेत्रों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसरने लगा है।

सरगुजा के मैनपाट व बलरामपुर के सामरीपाठ का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे है। मैनपाट में शनिवार की सुबह ओस की बूंदें जमी हुई नजर आईं। पुआल के ढेर, सब्जी व अन्य पौधों पर जगह-जगह ओस की बंूदें जमी हुईं नजर आर्इं।

Updated on:
06 Dec 2025 07:45 pm
Published on:
06 Dec 2025 07:45 pm
Also Read
View All
Budhapahad Road: नक्सलियों का प्रशिक्षण केंद्र रहे बूढ़ापहाड़ तक बनेगी सडक़! छत्तीसगढ़ सरकार से NOC मांगने पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री

Bus Crushed Policemen: बस से कुचलकर बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत, अंबिकापुर के लुचकी घाट पर हादसा, पत्नी ने लगाया था फोन

Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई