अंबिकापुर

Shameful act: कार चालक ने स्कूटी सवार महिला व 2 बेटियों को मारी टक्कर, फिर लूट लिए जेवर व रुपए, हुई मौत

Shameful act: कार सवार ने मानवता को शर्मसार करने वाली की हरकत, टक्कर मारने के बाद अस्पताल पहुंचाने की जगह की लूटपाट, बेटियों की हालत खतरे से बाहर
2 min read
Shameful act
Demo pic

अंबिकापुर. Shameful act: घुनघुट्टा पुलिया के पास शनिवार को कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला व उसके 2 बेटियां घायल हो गईं। इसके बाद कार सवार ने आहतों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय ऐसी हरकत की कि मानवता शर्मसार (Shameful act) हो जाए। कार सवार ने लालच अचेत पड़ी महिला के शरीर से जेवरात व बैग में रहे 40 से 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गया। इधर गंभीर रूप से जख्मी महिला इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसकी दोनों बेटियों की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुशा समेरिया पति रामे राजेश (43) ग्राम परसोड़ी खुर्द थाना दरिमा की रहने वाली थी। शनिवार को वह नवागढ़ से अपने 2 बेटियों शीतल व बरखा के साथ स्कूटी से अपने मायके ग्राम छिंदकालो जा रही थी।

Accident Demo pic

रास्ते में घुनघुट्टा पुलिया के पास सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार (Shameful act) दी। दुर्घटना में महिला सडक़ किनारे जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। वहीं उसकी दोनों बेटियां भी हादसे में कुछ देर के लिए अचेत हो गईं।

इस दौरान कार सवार ने घायल मां-बेटियों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनके साथ लूटपाट (Shameful act) शुरू कर दी। कार सवार ने महिला के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली सहित अन्य जेवरात व पर्स में रखे 40-50 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया।

Shameful act: इलाज के दौरान महिला की मौत

रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी संजीवनी 108 को दी। इसके बाद घायल मां व दोनों बेटियों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत (Shameful act) हो गई। जबकि दोनों बेटियों की हालत खतरे से बाहर है।

Updated on:
15 Sept 2024 08:07 pm
Published on:
15 Sept 2024 08:07 pm
Also Read
View All
ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान