अंबिकापुर

दुकानदार ने जब शहर की सड़क पर फेंक दिया जलता हुआ सिलेंडर तो देखते ही भागने लगे लोग, फिर…

दोपहर में नगर निगम कार्यालय के सामने हुई घटना, काफी देर तक सड़क पर ही जलता रहा सिलेंडर और देखते रहे लोग
less than 1 minute read
Burning cylender
Fire in cylender

अंबिकापुर. नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने आटा व मसाला थोक भंडार दुकान में उस समय हड़कंप मच गया जब सिलेंडर में आग लग गई और जलते सिलेंडर को दुकानदार ने सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग इधर-इधर भागने लगे।

थोड़ी देर तक वहां दहशत का माहौल निर्मित हो गया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाल दिया। यदि सिलेंडर फट जाता तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।


जानकारी के अनुसार नगर निगम कार्यालय के सामने आटा व मसाला थोक भंडार की दुकान है। यहां रविवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे काम चल रहा था। वह मसाला पिसाई करने से पहले इसे भून रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

आनन-फानन में दुकान संचालक विश्वजीत बख्शी ने जलते हुए सिलेंडर को बाहर सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक समेत पैदल वहां से लोग आना-जाना कर रहे थे। अचानक जलता सिलेंडर सड़क पर देख अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित दमकल की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।

Updated on:
04 Nov 2018 07:36 pm
Published on:
04 Nov 2018 07:36 pm
Also Read
View All
Ambikapur Crime: स्कूटी से भांजे को लगी ठोकर तो मामा ने दोस्त के साथ मिलकर बैट से मारा, चाकू से भी हमला, 1 गिरफ्तार

BJP Leader Externment: भाजपा नेता ने पटवारी के सिर पर दे मारी थी कुर्सी, कलेक्टर ने 1 साल के लिए किया जिलाबदर, इन 6 जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध

Ambikapur News: किराए के मकान में मिली थी युवती की लाश, पुलिस ने 3 दिन बाद ही ब्वायफ्रेंड को कर लिया गिरफ्तार

Ambikapur Dilapidated Roads: मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, कहा- कब बनेंगीं अंबिकापुर की जर्जर और गड्ढे वाली सडक़ें? See Video

IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?