अंबिकापुर

Snake bite: सोते समय युवती और किशोर को सांप ने डसा, उठकर बोले- सीने और पेट में दर्द हो रहा है, फिर दोनों की हो गई मौत

Snake bite: मैनपाट निवासी 18 वर्षीय युवती व 17 वर्षीय किशोर अपने 2 अन्य साथियों के साथ सोए थे जमीन पर, आधी रात जहरीले सांप ने डस लिया
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 7:14 PM IST
Snake bite
Snake

अंबिकापुर. शहर के पटपरिया इलाके में बुधवार की रात जमीन पर सोए पहाड़ी कोरवा किशोर व युवती को जहरीले सांप (Snake bite) ने डस लिया। नींद खुली तो दोनों ने साथ सोए साथियों से कहा कि उनके सीने व पेट में दर्द हो रहा है। फिर दोनों को इलाज के लिए देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों अंबिकापुर में रहकर अन्य लोगों के साथ मजदूरी का काम करते थे।

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परपटिया निवासी सुनील कोरवा पिता मंगल साय कोरवा उम्र 17 वर्ष व मनिता कोरवा पिता स्व. मंगल कोरवा उम्र 18 वर्ष (Snake bite) मजदूरी करते थे। दोनों अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में रहकर 2 अन्य लोगों के साथ पिछले तीन माह से मजदूरी कर रहे थे।

बुधवार की शाम काम से वापस आने के बाद सभी ने खाना खाया और जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए थे। रात करीब 12 बजे मनिता ने पेट और सीने में दर्द (Snake bite) होने की बात अपने साथी मजदूरों को बताई।

इस पर मजदूरों ने संजीवनी 108 को कॉल किया। उसके साथी उसे अस्पताल ले जाने के लिए संजीवनी का इंतजार कर ही रहे थे कि रात करीब 2 बजे सुनील कोरवा को भी पेट व शरीर में दर्द होने लगा।

Snake bite: अस्पताल में मृत घोषित

साथी मजदूर दोनों को संजीवनी 108 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने परिजन को सांप द्वारा डसे (Snake bite) जाने से मौत की बात बताई है। दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मई से अब तक 20 लोगों की मौत

अस्पताल के आंकड़े के अनुसार मई से अब तक सर्पदंश (Snake bite) से कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सभी सरगुजा संभाग के हैं। गौरतलब है कि बारिश का सीजन शुरू होते ही संभाग भर में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

Updated on:
26 Jun 2025, 7:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात