अंबिकापुर

Ambikapur Dilapidated Road: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने NH कार्यालय का किया घेराव, कहा- जब टेंडर हो गया है तो क्यों नहीं बना रहे जर्जर सडक़ें?

Ambikapur Road: अंबिकापुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग सडक़ों की हालत को लेकर कई बार किया है प्रदर्शन, मंत्री नेताओं व अधिकारियों द्वारा उन्हें बरसात बाद सडक़ का काम शुरु कराने का दिया गया था आश्वासन
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 4:41 PM IST
Protest for Ambikapur roads
Ambikapur Dilapidated Road, एनएच दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते सामाजिक कार्यकर्ता (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर की जर्जर सडक़ों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एक बार फिर प्रदर्शन (Protest by Social workers for Road) करने को विवश हो गए हैं। बारिश के समय उन्होंने सडक़ों पर बने गड्ढों में भरे गंदे पानी से नहाया था। वहीं कीचड़ में डांस करने के अलावा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव किया था। हर बार उन्हें यह आश्वासन दिया जाता रहा कि बारिश के बाद सभी सडक़ों का काम शुरु कर दिया जाएगा। सडक़ों का टेंडर हो चुका है, कुछ दिन और धैर्य रखिए। अब बारिश भी खत्म हो गया, लेकिन सडक़ों की हालत जस की तस है। पैच रिपेयरिंग से शहरवासियों को जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया जा रहा है। इसी बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एनएच कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

अंबिकापुर व शहर से निकलने वाली नेशनल हाइवे की सडक़ें आज भी जर्जर (Dilapidated Road) हालत में हैं। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा की अगुवाई में लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। बारिश भी खत्म हो गई, लेकिन सडक़ निर्माण का कार्य शुरु नहीं हो पाया है। इसे लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का आक्रोश एक बार फिर फूट पड़ा। इस बार उन्होंने एनएच दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जबकि एनएच के अधिकारी दफ्तर से गायब रहे। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि अधिकारी मीटिंग में रायपुर गए हैं। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा ने उनसे फोन पर बातचीत की, लेकिन सडक़ निर्माण को लेकर कोई संतोषजनक जवाब अधिकारी नहीं दे पाए।

Ambikapur Dilapidated Road, प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते अधिकारी (Photo- Patrika)

इधर प्रदर्शन में शामिल डॉ. योगेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि किन्ही तकनीकी कारणों से सडक़ का टेंडर निरस्त (NH Tender cancelled) हो गया है, दोबारा टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। जबकि हर बार मंत्री से लेकर अधिकारी तक यह कहते रहे कि बारिश के बाद सडक़ों का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा। अब यह लग रहा है कि आने वाले बरसात तक भी सडक़ें नहीं बन पाएंगी।

Ambikapur Road Condition: इन मार्गों की हालत खस्ता

बता दें कि अंबिकापुर शहर से निकलने वाली प्रमुख सडक़ों खरसिया रोड, मनेन्द्रगढ़ रोड और रामानुजगंज रोड की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि इन पर चलना दूभर हो गया है। भारत माता चौक से दरिमा मोड़ तक की सडक़ पर इतनी धूल है कि लोग काफी परेशान हैं। वहीं सडक़ों की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

लगातार विरोध प्रदर्शन (Protest) और अलग-अलग तरीके से आंदोलन किए जाने के बावजूद सडक़ सुधार का काम शुरू नहीं होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

एनएच के एसडीओ का है ये कहना

इस मामले में एनएच विभाग (NH Department) के अधिकारी बीआर भगत ने भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ मार्ग और खरसिया मार्ग का काम हमें करना है।

Updated on:
27 Nov 2026, 4:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All