अंबिकापुर

बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, अक्सर करता था अश्लील बातें, बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या

Father murder: घर पर अकेली बहू को देखकर कर रहा था अश्लील बातें, अचानक घर पर आ गया बेटा तो पत्नी ने बता दी सारी बातें, गुस्से में बेटे ने लात-मुक्के व डंडे से कर दी बेदम पिटाई
2 min read
बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, अक्सर करता था अश्लील बातें, बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या
father murder accused arrested

अंबिकापुर. Father murder: धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा कटोरीपानी निवासी एक युवक ने अपने पिता की डंडे व लात-मुक्के से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल पिता उसकी पत्नी से बुरी नियत से अश्लील बातें करता था। शुक्रवार की दोपहर भी बहू को घर में अकेला पाकर वह उससे अश्लील बातें कर रहा था। इसी दौरान बेटा वहां आ गया और पत्नी ने उसे सारी बात बता दी। इससे गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपड़ा के कटोरीपानी निवासी भदवा कोरवा 50 वर्ष अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। वह आए दिन उससे अश्लील बातें करता था।

शुक्रवार की दोपहर बहू घर पर अकेली थी, जबकि बेटा शिवचंद कोरवा किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच ससुर फिर बुरी नियत से बहु के साथ अश्लील बातें करने लगा।

इसी बीच बेटा वहां आ गया। इस दौरान महिला ने पति से उसके पिता की पूरी करतूत बताई। इस बात से नाराज बेटे शिवचंद कोरवा ने डंडे व लात मुक्के से अपने पिता की बेदम पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


बहु की रिपोर्ट पर पति गिरफ्तार
घटना के बाद मृतक की बहू ने मामले की रिपोर्ट धौरपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में धौरपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम, आरक्षक सयनाथ लकड़ा व मुनेश्वर पन्ना शामिल रहे।

Published on:
02 Feb 2024 06:55 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से