अंबिकापुर

Son murdered father: बेटे ने आग ताप रहे पिता का कुल्हाड़ी से काट दिया गला, हत्या के बाद घरवालों ने बताई ये बात

Son murdered father: रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, सुबह 4 बजे घर में आग तापने के दौरान दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Son murdered father
Murder accused arrested

सीतापुर. Son murdered father: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। पिता गुरुवार की भोर घर में आग जलाकर ताप रहा था। इसी दौरान उसका 20 वर्षीय पुत्र कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गले पर ताबड़तोड़ प्रहार (Son murdered father) कर जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घरवालों ने बताया कि आरोपी पुत्र कुछ दिनों से अजीब तरह की हरकतें कर रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम उड़ुमकेला के बघमारी घुटरी निवासी रामगहन मांझी 47 वर्ष गुरुवार की भोर 4 बजे घर में आग जलाकर ताप रहा था। इसी दौरान उसका 20 वर्षीय पुत्र दीपक मांझी (Son murdered father) वहां पहुंचा और कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया।

Murder accused arrested

इससे वह जख्मी हो गया, इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से गला रेंत कर पिता की हत्या कर दी। घर के अन्य सदस्यों ने यह देख सीतापुर पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद परिजनों में मातम पसर गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वारदात की सूचना आरोपी (Son murdered father) के मामा ने थाने में दी। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए सीतापुर अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। इधर पुलिस ने आरोपी दीपक मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Son murdered father: मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

पुलिस ने परिजनों से आरोपी के संबंध में पूछताछ (Son murdered father) की तो घरवालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी अजीब हरकतें कर रहा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी बीच उसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी।

Updated on:
25 Oct 2024 04:15 pm
Published on:
25 Oct 2024 04:15 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video