शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठपारा निवासी इंदर लाल कुजूर अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी व बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। इससे घर वाले परेशान थे। 24 जून की रात को इंदर लाल शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा। इस दौरान उसका बेटा सागर कुजूर भी घर पर ही था।