अंबिकापुर

बेटे ने कहा- पापा, मैं जज बन गया हूं, यह सुनते ही खुशी से भावुक हो गए विधायक

सीतापुर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक अमरजीत भगत के बेटा आशीष पहले ही प्रयास में बना सिविल जज
2 min read
Ashish Bhagat
Ashish Bhagat

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र ये कांगे्रसी विधायक अमरजीत भगत का मझला बेटा आशीष भगत पहले ही प्रयास में सिविल जज बन गया। 13 अप्रैल को इंटरव्यू के बाद जारी चयन सूची में अपना नाम देखने के बाद आशीष की खुशी का ठिकाना न रहा।

उसने 14 अप्रैल की सुबह पिता को कॉल किया और कहा- पापा, मैं जज बन गया। यह सुनते ही विधायक भावुक हो उठे। उन्होंने बेटे को ढेर सारी बधाइयां दीं और कहा कि जीवन में खूब आगे बढ़ो लेकिन उन लोगों को कभी मत भूलना जो बचपन से अब तक तुम्हारे साथ रहे। खास बात यह रही कि आशीष अपने पहले ही प्रयास में जज बन गए।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल जज के 25 पदों के लए 25 जून 2017 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 272 अभ्यथी चयनित हुए थे। इसके बाद इसी वर्ष 11 फरवरी को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इसमें मेरिट के आधार पर 83 अभ्यर्थी सलेक्ट हुए। इसके बाद 10 से 13 फरवरी तक अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ।

इंटरव्यू के बाद आयोग द्वारा शाम को ही 25 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में सीतापुर विधानसभा से कांग्रेसी विधायक अमरजीत भगत के मझले बेटे आशीष भगत का भी नाम था। सूची में अपना नाम देख पहले तो आशीष खुशी से उछल पड़ा। उसने अपने दोस्तों को भी ये खुशखबरी दी।

शनिवार की सुबह उसने अपने पिता को कॉल किया और कहा कि पापा मैं जज बन गया। यह सुनते ही विधायक खुशी से भावुक हो उठे।


राजनीति में नहीं थी रूची
विधायक का कहना है कि घर में राजनीतिक माहौल रहने के बावजूद आशीष की रूची कभी भी राजनीति में नहीं रही। जब भी राजनीति की बात होती थी तो वहां से उठकर चला जाता था। आशीष ने अंबिकापुर में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे में बीकॉम किया। इसके बाद क्लेट के माध्यम से एलएलएम करते हुए पहली बार सिविल जज की परीक्षा दी थी।

Published on:
15 Apr 2018 03:25 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद