अंबिकापुर

Stabbing in Ambikapur: दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या के बाद महामाया मंदिर में भी चाकूबाजी, पूर्व डिप्टी CM ने फेसबुक पर ये लिखा

Stabbing in Ambikapur: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शहर की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- ऐसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए ठीक नहीं
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 6:05 PM IST
Stabbing
TS Singh Dev FB wall (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। दशहरे के दिन बीच शहर स्थित पेट्रोल पंप में युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी (Stabbing in Ambikapur) हुई, इसमें एक युवक घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। इधर दिनदहाड़े मर्डर और चाकूबाजी की घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि ऐसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए सही नहीं है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि दशहरे के दिन अंबिकापुर शहर के अलग-अलग स्थानों पर जिस तरह से चाकूबाजी एवं अन्य आपराधिक घटनाएं (Stabbing in Ambikapur) हुईं, वह साफ इशारा करती है कि दशहरा जैसे खास मौके पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी?

Former Deputy CM wrote these on FB (Photo- Patrika)

हमेशा से हम देखते हैं कि दशहरा पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों समेत ऐसे स्थल जहां भीड़ की संभावना होती है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं, किंतु चोपड़ापारा काली मंदिर के पास दिनदहाड़े मर्डर और फिर महामाया मंदिर के समीप चाकूबाजी की घटना (Stabbing in Ambikapur) ने जिले की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बयां कर दिया है।

Stabbing in Ambikapur: तय होनी चाहिए जवाबदेही

सिंहदेव ने लिखा है कि ऐसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए सही नहीं हैं। राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने चाक-चौबंद व्यवस्था करनी चाहिए। केवल दशहरा ही नहीं, किसी भी दिन आपराधिक घटनाएं (Stabbing in Ambikapur) न हों, इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Girl dead body whose murder on the day of Dussehra

12 बार युवती को मारा था चाकू

पेट्रोल पंप में प्रेम प्रसंग में नाराज युवक जोगेंद्र पैंकरा ने प्रेमिका भारती टोप्पो की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इधर युवती का पीएम कराया गया। इसमें डॉक्टरों ने बताया कि उसे 12 बार चाकू मारा (Stabbing in Ambikapur) गया है। चाकू के वार से युवती के पेट की अंतडिय़ां फट गई थीं।

Updated on:
3 Oct 2025, 6:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी