अंबिकापुर

State level school games: राज्य के 860 स्कूली खिलाड़ी पहुंचे अंबिकापुर, फुटबॉल में सरगुजा ने बिलासपुर को 4-0 से हराया

State level school games: 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा- यह सरगुजा के लिए गौरव की बात
3 min read
State level school games

अंबिकापुर. State level school games: 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (State level school games) का रंगारंग शुभारंभ रविवार को अंबिकापुर के स्थानीय शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में हुई। इसमें प्रदेशभर के 860 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहरण कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में सरगुजा संभाग की अलग पहचान है। 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (State level school games) का आज यहां आगाज हो रहा है, यह हमारे लिए गौरव की बात है।

मंत्री नेताम ने प्रतियोगिता में आए प्रदेश के सभी सम्भाग के खिलाडिय़ों सहित अभिभावकों, कोच, शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडिय़ों ने पहले हुए स्तरों में अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (State level school games) में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने खिलाडिय़ों को बताया कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए शासन प्रतिबद्ध हैं। अच्छी सुविधाओं तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का झंडा दुनिया में बुलंद कर सकें।

उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने भी घोषणा की है कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को 3 करोड़ रुपए की पुरस्कार (State level school games) राशि दी जाएगी।

वहीं रजत पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को 2 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी को अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने शुभकामनाएं दीं।

State level school games: खिलाडिय़ों को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी अथर्व प्रताप सिंह ने खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी संभागों के खिलाडिय़ों ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर आकर्षक मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही स्कूली खिलाडिय़ों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी गई।

जीवन में भोजन की तरह है खेल का महत्व

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि जीवन में खेल का महत्व भोजन की तरह ही है। खेल से शरीर, मन, मस्तिष्क सब स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी सभी खिलाडिय़ों (State level school games) का उत्साहवद्र्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, संयुक्त संचालक शिक्षा संजय गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि लल्लन प्रताप सिंह, आलोक दुबे, अंबिकेश केसरी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

4 विधाओं में 860 प्रतिभागी होंगे शामिल

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता (State level school games) 4 सितंबर तक चलेगी। इसमें खेल की 4 विधाओं में फुटबॉल बालक-बालिका 17 वर्ष, क्रिकेट बालक-बालिका 17 वर्ष, बैडमिंटन बालक-बालिका 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष तथा गतका 17 एवं 19 वर्ष की बालक-बालिकाएं शामिल होंगी।

सभी पांच संभाग से प्रतियोगिता में कुल 860 प्रतिभागी शामिल हो रहें हैं। प्रत्येक संभाग से विभिन्न खेल विधाओं में 71 बालक, 71 बालिका हैं। इनके साथ 50 स्टेट ऑफिशियल्स, 150 मैनेजर एवं कोच है। इधर पहले दिन सरगुजा ने फुटबॉल में बिलासपुर को 4-0 से हराकर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।

Updated on:
01 Sept 2024 08:32 pm
Published on:
01 Sept 2024 08:32 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर