अंबिकापुर

ट्रॉली में लोड ईंट से निकलकर जब झांकने लगी मौत तो जान बचाने चलते ट्रैक्टर से युवक ने लगा दी छलांग, लेकिन…

ट्रैक्टर में लोड ईंट को दूसरी जगह अनलोड करने जाने के दौरान हुई घटना, अब है ये हाल
less than 1 minute read
Brickd in tractor
Bricks load tractor

अंबिकापुर. एक युवक शुक्रवार को ट्रैक्टर में लोड ईंट को अनलोड करने अन्य मजदूरों के साथ जा रहा था। वह ट्रॉली में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक ईंट के बीच से एक सांप निकलकल झांकने लगा।

यह देखते ही युवक ने अपनी जान बचाने चलते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। हादसे में सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ईला निवासी 18 वर्षीय बृजेश मांझी पिता रूपसाय मजदूरी का काम करता है। वह शुक्रवार को ट्रैक्टर में ईंट लेकर बहरानगर में किसी के घर अनलोड करने जा रहा था। वह ट्रैक्टर की ट्राली में ईंट के ऊपर बैठा था। उसी दौरान ईंट से एक सांप निकला।

इसे देख व डर गया और जान बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर से कूद गया। कूदने के दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ड्राइवर ने ट्रैक्टर रोका और अन्य लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां के डॉक्टरों ने उसका पहले तो प्राथमिक उपचार किया, फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां युवक का इलाज चल रहा है।

Published on:
06 Oct 2018 09:11 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष