अंबिकापुर

School Holiday: सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Holiday in schools: अर्नब चक्रवात के कारण दोनों जिले में जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट, भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए दोनों जिले के कलेक्टर ने लिया निर्णय
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 7:20 PM IST
Holiday in Surajpur and Koria schools
School Holiday, प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अर्नब तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी है। इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा बीजापुर, सुकमा, बस्तर व कांकेर जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) है। कोरिया व सूरजपुर जिले में भी मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा अर्नब तूफान के संबंध में चेतावनी जारी किए जाने के बाद सरगुजा समेत उक्त दोनों जिलों के कलेक्टरों ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में गुरुवार 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि सरगुजा जिले में चक्रवाती तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर आज जिलेभर में देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जबकि दोपहर 2 बजे से देर शाम तक हल्की बूंदाबादी होती रही।

अर्नब चक्रवाती तूफान (Arnab Cyclone) का असर 28 नवंबर को सरगुजा संभाग में भी देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 अक्टूबर को तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आज दोपहर बाद संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के अलावा सभी जिलों में रिमझिम बारिश हुई।

चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए सूरजपुर व कोरिया जिले के कलेक्टरों (Surajpur and Koria collector) ने 29 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। दोनों कलेक्टरों ने डीईओ को इसकी सूचना देने कहा है। वहीं दोनों जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी सूचना में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानपाठकों को निर्देशित किया गया है कि अवकाश की जानकारी तत्काल शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संबंधितों तक पहुंचाएं।

सरगुजा कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट

संभावित मौसम को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सरगुजा जिले में 15 से 70 मिमी तक बारिश हो सकती है। ऐसे में खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने के साथ ही कटाई के बाद खुले में रखी उपज भीगने से नुकसान हो सकता है।

वहीं कलेक्टर ने कृषि, पंचायत, स्वास्थ्य व विद्युत विभाग की बैठक ली। कोटवारों द्वारा गांव में मुनादी के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोग जर्जर भवन से दूर रहें। स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

Weather alert: तापमान में भारी गिरावट

चक्रवात के असर से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम (Surguja weather) साफ होने के बाद कड़ाके की ठंड और बढऩे की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि अर्नब तूफान का असर मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ में है। इस लिए कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में भी भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि सरगुजा, जशपुर, एमसीबी एलो एलर्ट जारी है।

Updated on:
28 Oct 2026, 7:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Road: सीएम आने वाले हैं तो रातों रात बना दी सडक़, कांग्रेसी नेता बोले- जला मोबिल डालकर कराया डामरीकरण

Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत