अंबिकापुर

NEET-JEE Free Coaching: सरगुजा के 50 मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई की मिलेगी फ्री कोचिंग, रायपुर में 28 से शुरु होंगीं कक्षाएं

NEET-JEE Free Coaching: सरगुजा जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की जिला पंचायत सभाकक्ष में हुई काउंसलिंग, 50 विद्यार्थियों का किया गया चयन
2 min read
• •
Updated: 13 May 2026, 7:21 PM IST
NEET-JEE Free Coaching, Free Coaching, Surguja students
Counciling in Jila Panchayat Surguja (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग (NEET-JEE Free Coaching) प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग ने संयुक्त पहल की है। मंगलवार को जिला पंचायत अंबिकापुर के सभाकक्ष में नीट-जेईई कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई। इसमें शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को 28 मई से रायपुर में नि:शुल्क कोचिंग क्लास शुरु होगी। विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगीं।

सरगुजा जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर (NEET-JEE Free Coaching) का पूर्ण पालन किया गया। कुल 50 पात्र छात्र-छात्राओं को कोचिंग के लिए चयनित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग, (NEET-JEE Free Coaching) आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Demo pic

कोचिंग के लिए रायपुर स्थित एलन संस्थान को चिन्हित किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

मोबाइल के सीमित उपयोग पर जोर

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा की उपस्थिति में विद्यार्थियों और अभिभावकों को कोचिंग प्रक्रिया (NEET-JEE Free Coaching) की जानकारी दी गई। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, मोबाइल के सीमित उपयोग और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता पर जोर दिया।

NEET-JEE Free Coaching: कोचिंग 28 मई से

काउंसलिंग के दौरान एलन रायपुर के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अध्ययन पद्धति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में पूरी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग (NEET-JEE Free Coaching) कक्षाएं 28 मई से प्रारंभ होंगीं तथा चयनित विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय से रायपुर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।

नीट यूजी की परीक्षा रद्द

एक तरफ जहां सरगुजा के 50 छात्र-छात्राओं का चयन नीट-जेईई की फ्री कोचिंग के लिए किया गया है, वहीं दूसरी ओर पेपर लीक मामले में इस बार हुई नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसे लेकर ऐसे छात्र-छात्रा परेशान हैं, जिनका प्रश्न पत्र बहुत अच्छा बना था। वहीं छात्र इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि उन्हें अब फिर से परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी।

Updated on:
13 May 2026, 7:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात