अंबिकापुर

Swarnlata Singhdeo passed away: छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को मातृ शोक, सीएम समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Swarnlata Singhdeo passed away: लंबे समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, शाम को अंबिकापुर लाश गया पार्थिव शरीर
less than 1 minute read
Swarnlata Singhdeo Passed away
Late Swarnlata Singhdeo (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता स्वर्णलता सिंहदेव का निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) हो गया। वे 75 वर्ष की थीं और लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं। उनका उपचार रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था, इस दौरान 26 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम अंबिकापुर पहुंचा। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गौरतलब है कि स्व. स्वर्णलता सिंहदेव का जन्म 2 दिसंबर 1950 को राज परिवार में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव व अमिताभ सिंहदेव की माता (Swarnlata Singhdeo passed away) एवं शंकरगढ़ राजपरिवार के स्व. लाल अरुण प्रताप सिंहदेव की पत्नी थीं।

स्व. स्वर्णलता चंद्रपुर राजपरिवार के स्व. राजा पूर्व विधायक शशि भूषण सिंहदेव व स्व. रानी पूर्व विधायक ज्योत्सना सिंहदेव की पुत्री थीं। उनके निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) से सरगुजा भाजपा के साथ ही बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। शुक्रवार की देर शाम रायपुर से उनका पार्थिव शरीर सरगुजा लाया गया।

वहीं 27 दिसंबर को स्थानीय शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 11.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान एमजी रोड पंजाब गार्डन के सामने से निकाली जाएगी।

Swarnlata Singhdeo passed away: सीएम व प्रदेशाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

इधर स्वर्णलता सिंहदेव के निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) की खबर पर प्रदेशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Updated on:
26 Dec 2025 08:57 pm
Published on:
26 Dec 2025 08:57 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश