अंबिकापुर

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Breaking News: अंबिकापुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी पार कर दी। दोनों परिवार छठ मनाने घुंघुट्टा डैम गए थे।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2026, 12:06 PM IST
लाख के जेवर और कैश पार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
लाख के जेवर और कैश पार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Ambikapur Theft News: अंबिकापुर शहर के गोधनपुर इलाके में रविवार शाम चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक शिक्षक और उनके पड़ोस में रहने वाले व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर और नकदी पार कर दी। दोनों परिवार छठ पर्व मनाने घुंघुट्टा डैम गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियां भी टूटी हुई थीं और उनमें रखे जेवर व नकदी गायब थे। दोनों परिवारों के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घर में ताला लगाकर छठ मनाने गए थे दोनों परिवार

गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोधनपुर निवासी मनोज सिंह शिक्षक हैं और राजपुर में पदस्थ हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे वे अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर छठ मनाने घुंघुट्टा डैम गए थे। शाम करीब 7 बजे वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर अन्य दरवाजों के ताले भी टूटे मिले। कमरों में रखी तीन अलमारियों को तोड़कर खंगाला गया था। इनमें से दो अलमारियों में रखे जेवर और नकदी गायब थे।

इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यवसायी संजय सिन्हा के घर में भी चोरी हुई है। व्यवसायी के घर की अलमारियां भी टूटी मिलीं और उनमें रखे जेवर व नकदी गायब थे।

दोनों घरों से 15 से 20 लाख की चोरी

शिक्षक और व्यवसायी के अनुसार, दोनों घरों से कुल 15 से 20 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी हुई है। घटना की सूचना गांधीनगर थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

छत पर दिखा काला जैकेट पहना संदिग्ध युवक

शिक्षक मनोज सिंह ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले दोनों घरों की रेकी की होगी। उन्हें पता था कि दोनों परिवार छठ मनाने के लिए घर से बाहर गए हैं। उन्होंने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो उनके साढ़ू के ड्राइवर ने छत पर किसी व्यक्ति को देखा। शोर मचाने पर काला जैकेट पहने एक युवक छत से नीचे कूदकर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। शिक्षक ने इस वारदात में नशेड़ियों के शामिल होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
16 Nov 2026, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान