अंबिकापुर

जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन से उतरकर ऑटो में सवार हुए शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद ऑटो से जा रहे थे अंबिकापुर, बीच रास्ते में हुआ हादसा और रुक गई सांसें
2 min read
Auto rickshaw accident
Auto rickshaw accident

अंबिकापुर. मध्यप्रदेश के एक शिक्षक जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन में शहडोल से सवार होकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। वे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर अंबिकापुर शहर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में ऑटो वेलकम गेट से भिड़ गई। हादसे में शिक्षक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो चालक द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


मध्यप्रदेश के मैहर के ग्राम शिवमनगर निवासी 61 वर्षीय बेनीप्रसाद श्रीपाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ थे। अक्टूबर 2018 में ही वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। वे शनिवार की रात लगभग 11.30 बजे जबलपुर-अंबिकापुर ट्रेन में सवार होकर अंबिकापुर पहुंचे थे। स्टेशन से वे ऑटो में बैठकर अंबिकापुर जा रहे थे।

इस दौरान ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मनेंद्रगढ़ मार्ग पर हुंडई शो-रूम के सामने स्वागत गेट में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार बेनीप्रसाद के साथ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। बेनीप्रसाद के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगी थी।

इसी दौरान पीछे से सवारियों को लेकर आ रहे दूसरे ऑटो चालकों ने तत्काल अपनी सवारी उतारी तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बेनीप्रसाद को परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।


परिजन को दी सूचना
सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और मोबाइल पर दुर्घटना की सूचना मृत शिक्षक के परिजन को दी। सूचना मिलते ही रविवार को परिजन यहां पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया।

Published on:
01 Oct 2018 04:02 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम