26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगरीय प्रशासन के विशेष सचिव के इस आदेश से मची खलबली, इस शहर से छिन सकता है नगरपालिका का दर्जा

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव ने जारी किया आदेश, 6 ग्रामीण वार्ड नपा से हटकर ग्रापं में होंगे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 Oct 2018, 2:49 PM IST

Baikunthpur municipality

Baikunthpur municipality

बैकुंठपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव ने नगर पालिका बैकुंठपुर के ६ ग्रामीण वार्डों को अलग कर ग्राम पंचायत बनाने का आदेश दिया है। ऐसे में कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका का दर्जा छिन सकता है। क्योंकि 6 ग्रामीण वार्ड अलग होने के कारण जनसंख्या घट जाएगी।

नगरपालिका में शामिल होने के बाद भी इन 6 वार्डों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा, इस कारण यहां के निवासियों ने इसे फिर से ग्राम पंचायत में शामिल कराने की मांग की थी। गौरतलब है कि नगरपालिका या नगर निगम का दर्जा हासिल करने के लिए उस क्षेत्र की जनसंख्या महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

वर्ष 2010 में जब बैकुंठपुर को नगरपालिका का दर्जा मिला था तो ये 6 ग्राम पंचायत इसमें शामिल थे। इन पंचायतों की जनसंख्या मिलाने के बाद ही यह संभव हो पाया था। अब यदि इन्हें नगरपालिका से अलग कर दिया जाता है तो जनसंख्या कम होने के कारण नगरपालिका का दर्जा छिनने का खतरा मंडराने लगेगा।


गौरतलब है कि वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत सागरपुर, ओडग़ी, तलवापारा, रामपुर, जामपारा, केनापारा को बैकुंठपुर में जोड़ कर नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। नए परिसीमन के इतने वर्षों बाद इन वार्डों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या नहीं कराई जा सकीं, जिससे ग्रामीण वार्ड के नागरिक नगर पालिका से अलग कर ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी थी।

वर्तमान में नगर पालिका बैकुंठपुर की जनसंख्या 29 हजार 182 और कुल वार्डों की संख्या 20 है। लेकिन 6 ग्रामीण वार्डों का अलग करने से जनसंख्या घट जाएगी और वार्डों की संख्या घटने से नगर पालिका का दर्जा छिन सकता है।


इतने वार्डों को ग्राम पंचायत में जोड़ा जाएगा
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव के आदेश में लिखा है कि छत्तीसगढ़ पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5-क के तहत नगर पालिका बैकुंठपुर की सीमाओं से जुड़े हिस्से को अलग किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत तलवापारा, ग्राम पंचायत ओडग़ी, ग्राम पंचायत रामपुर, ग्राम पंचायत सागरपुर के आश्रिम ग्राम सागरपुर, ग्राम पंचायत केनापारा के आश्रित ग्राम केनापारा शामिल हैं।प्रशासनिक कार्रवाई के बाद नगरीय निकाय की सीमा से जुड़े वार्डों को दोबारा ग्राम पंचायत बनाया जाएगा।


आदेश तो आया है लेकिन दिशा-निर्देश के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण वार्डों को नगर पालिका से अलग करने का आदेश आया है। दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राकेश शर्मा, सीएमओ नगर पालिका बैकुंठपुर

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग