अंबिकापुर

Teachers protest: सहायक शिक्षकों ने दिया धरना, कहा- हम अपने मोबाइल से दर्ज नहीं कराएंगे ऑनलाइन उपस्थिति

Teachers protest: 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों ने शहर के घड़ी चौक पर दिया धरना, वेतन विसंगति दूर करने और शासकीय लाभ देने की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2026, 8:27 PM IST
Teachers protest
Teachers on protest (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा के सामने सहायक शिक्षकों ने शनिवार को 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों (Teachers protest) ने बताया कि लंबे समय से वेतन विसंगति की समस्या बनी हुई है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। वहीं उन्होंने अपने मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति के लिए वीएसके अनिवार्य किए जाने का भी विरोध किया।

धरने पर बैठे शिक्षकों ने सभी शिक्षकों (Teachers protest) को क्रमोन्नत वेतनमान देने व वेतन संबंधी विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग रखी। इसके साथ ही प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए एलबी संवर्ग के सभी शिक्षकों को समस्त शासकीय लाभ देने की मांग की गई।

Assistant teachers sitting on protest (Photo- Patrika)

शिक्षकों (Teachers protest) ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा ऑनलाइन उपस्थिति के लिए स्वयं के मोबाइल से वीएसके अनिवार्य किए जाने का भी विरोध किया।

Teachers protest: सरकार को दी चेतावनी

धरने पर बैठे शिक्षक संघ (Teachers protest) ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी बजट सत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरने में काफी संख्या में सहायक शिक्षक शामिल हुए।

Updated on:
17 Jan 2026, 8:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप

Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी