अंबिकापुर

आधी रात बेटी के कमरे की जल रही थी लाइट, पिता पहुंचा तो नजारा देखकर उड़ गई नींद

माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद 14 वर्षीय बेटी सोने चली गई थी अपने कमरे में, परिजनों को ये है आशंका

2 min read
Minor

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी अपने कमरे से आधी रात को लापता हो गई। इसकी भनक घर के किसी भी सदस्य को नहीं लगी। जब पिता किसी काम से उठा तो देखा के बेटी के कमरे की लाइट जल रही है। जब वह दरवाजे पर पहुंचा तो बिस्तर पर बेटी नहीं थी। यह देखकर उसकी नींद उड़ गई।

हो-हल्ला किया तो घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। सुबह पिता ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों को आशंका है कि बेटी को कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

लेव्ही के लिए नक्सलियों ने जलाए वाहन और 3 का किया अपहरण, सब-इंजीनियर की पत्नी ने की ये मिन्नतें


अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी 26 अप्रैल की रात परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। लगभग 12 बजे अपने कमरे से गायब हो गई। इसका पता तब चला जब उसका पिता किसी काम से उठा। उसने देखा कि उसकी बेटी के कमरे की लाइट जल रही है।

जब वह कमरे में जा कर देखा तो बेटी गायब थी। इसके बाद उसने घर के बाकी सदस्यों को उठाया और घर सहित आसपास के इलाके में परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मोबाइल से अपने संबंधितों के पास भी फोन किया लेकिन कोई उसे किशोरी के बारे में कुछ नहीं बता पाया।

बताया जा रहा है कि किशोरी अपने साथ मोबाइल भी ले गई है। परिजन को शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ बहला-फुसला कर ले गया है।

सुबह किशोरी का पिता गांधीनगर थाने पहुंचा और बेटी के गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

Breaking : शादी में आई महिला आरक्षक से सीएएफ के जवान ने की गंदी हरकत, बोला- जान से हाथ धो बैठोगी
Published on:
30 Apr 2018 06:24 pm
Also Read
View All
Kete Extension coal block: केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस ने उठाए सवाल, कहा- रामगढ़ की पहाडिय़ों को है खतरा

Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Sarguja News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, शिवानी सोनी ने स्पीड बॉल और मिनी गोल्फ में शानदार प्रदर्शन

PCC चीफ की जिम्मेदारी के लिए तैयार T.S सिंहदेव, बोले- ‘सबको साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता’

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो