अंबिकापुर

Theft in Ambikapur: वसुंधरा विहार व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी ने बोला धावा, ले उड़े लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी

Theft in Ambikapur: सूने मकानों के ताले तोडक़र चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, वारदात के दौरान बिलासपुर गया था एक पीडि़त परिवार
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2026, 8:12 PM IST
Theft in Ambikapur
Theft in Vasundhara colony house (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा विहार एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात (Theft in Ambikapur) को अंजाम दिया है। वसुंधरा विहार में चोरों ने एक मकान का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात सहित घरेलू सामान की चोरी कर ली। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तीन से चार मकानों में चोरी या ताला तोडऩे की घटनाएं सामने आई हैं।

शहर के गोधनपुर स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी निशान हैदर 12 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे परिवार के साथ निजी कार्य से बिलासपुर गया था। जब 15 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी के ताले भी टूटे (Theft in Ambikapur) पाए गए।

Police on the spot (Photo- Patrika)

चोरों ने घर से सोने का हार, दो अंगूठियां, झुमके, मांग टीका, नथिया, चांदी की पाजेब, मेहंदी छल्ला, पीतल के बर्तन सेट, बेडशीट और चार साडिय़ां चोरी (Theft in Ambikapur) कर ली। पीडि़त ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Theft in Ambikapur: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी वारदात

गोधनपुर क्षेत्र के सरगवां स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तीन से चार दिन पूर्व चोरी की घटनाएं हुई हैं। जानकारी के अनुसार 2 ईडब्ल्यूएस मकानों में चोरों (Theft in Ambikapur) ने ताले तोड़े, हालांकि वहां से किसी कीमती सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं कॉलोनी के एक एलआईजी मकान में चोरों ने ताला तोडक़र अलमारी से नकदी और सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी की घटना से कॉलोनीवासी में दहशत का माहौल है।

Updated on:
15 Feb 2026, 8:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप