अंबिकापुर

Theft in house: पत्नी का इलाज कराकर लौटा तो घर का नजारा देख रह गया सन्न, फिर पहुंच गया थाना

Theft in house: लकवा पीडि़त पत्नी का इलाज कराने गया था सेवानिवृत्त कर्मचारी, घर लौटा तो टूटा हुआ था दरवाजे पर लगा ताला
less than 1 minute read
Theft in house
Theft

अंबिकापुर. शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हुई हैं। चोर सूने मकान को निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर निवासी सेवानिवृत सहायक अधीक्षक 14 जून की सुबह लकवा पीडि़त पत्नी का इलाज कराने गया था। इधर चोरों (Theft in house) ने दिन दहाड़े मकान का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पार कर दिया है। उसने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला पटपरिया कन्या परिसर बिशुनपुर रोड निवासी बेचन राम निराला सेवानिवृत सहायक अधीक्षक है। उसकी पत्नी लकवा बीमारी से पीडि़त है। उसका इलाज रायगढ़ जिले के साल्हेओना में चल रहा है। 14 जून की सुबह वह पत्नी का इलाज कराने गया था। घर (Theft in house) में ताला बंद था।

रात करीब 10 बजे वापस आया और गेट खोलकर जब आंगन में प्रवेश किया तो घर का दरवाजा खुला था। कमरे में अलमारी भी खुली थी। आलमारी में रखे 5 हजार रुपए कैश सहित लाखों की ज्वेलरी (Theft in house) गायब थी।

Theft in house: ये ज्वेलरी थी गायब

सामान का मिलान करने पर पता चला कि आलमारी से चोरों (Theft in house) ने सोने का मंगलसूत्र 2 नग, सोने की चेन 1 नग, सोने की अंगूठी 1 नग, सोने की कान की बाली 3 जोड़ा, चांदी का पायल 2 नग एवं नगद 5 हजार रुपए नहीं थे। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Published on:
22 Jun 2025 08:41 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत