गौरतलब है कि अतिक्रमण हटाने (Bulldozer action) को लेकर नोटिस जारी होने के एक सप्ताह बाद वनपरिक्षेत्र देवगढ़ में रविवार को राजस्व, पुलिस और वन अमला जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा। इस दौरान कार्रवाई शुरू होने के बाद जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अविनाश पाठक ने आपत्ति जताई।