अंबिकापुर

Threat letter: ज्वेलरी दुकान का शटर उठाते ही फर्श पर पड़ा दिखा लेटर, पढक़र संचालक के उड़े होश, लिखी थी ये बातें

Threat letter: ज्वेलरी दुकान संचालक को मिला धमकी भरा पत्र, कोतवाली में दर्ज कराई मामले की रिपोर्ट, पुलिस लेटर लिखने वाले की कर रही है तलाश
less than 1 minute read
Threat letter
Demo pic

अंबिकापुर. शहर के रिंग रोड स्थित केनाबांध चौक निवासी ज्वेलरी दुकान के संचालक को अनजान व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी (Threat letter) दी है। इस संबंध में एक पत्र दुकान के शटर के अंदर मिलने से भयभीत दुकान संचालक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। लेटर जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के केनाबांध चौक निवासी रंजन कुमार सोनी की रिंग रोड केनाबांध के पास ही ज्वेलरी (Threat letter) की दुकान है। 4 जनवरी की दोपहर में करीब 3 बजे वे अपना दुकान बंद करके घर चले गए थे।

3 दिन बाद 7 जनवरी की सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो फर्श पर पड़ा एक लेटर देखा। उन्होंने लेटर खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। लेटर (Threat letter) में जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Threat letter: नजर रखने की लिखी गई है बात

लेटर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान संचालक को जान से मारने की धमकी (Threat letter) देने का जिक्र है। वहीं पत्र में दुकान संचालक पर हर पल नजर रखने की बात भी कही गई है। दुकान संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Updated on:
10 Jan 2025 01:33 pm
Published on:
10 Jan 2025 01:33 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन