अंबिकापुर

Threat mail: Video: जज के पास आया धमकी भरा मेल, लिखा- अंबिकापुर कोर्ट को बम से उड़ा दूंगा, मचा हडक़ंप, जांच जारी

Threat mail: न्यायाधीश की सूचना पर एसएसपी, एएसपी के अलावा बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड दस्ता पहुंचा न्यायालय परिसर, हर आने-जाने वाले की कर रहे जांच
2 min read
Threat mail
Investigation on Court door (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर कोर्ट को बम से उड़ाने का धमकीभरा मेल (Threat mail) मिलने से हडक़ंप मच गया है। यह मेल एक व्यक्ति द्वारा अंबिकापुर कोर्ट के जर्ज के ईमेल पर भेजा गया है। न्यायाधीश की सूचना पर डीआईजी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी राहुल बंसल के अलावा बम स्क्वायड का दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरु की। कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है तथा हर संदिग्ध वस्तु व लोगों की जांच की जा रही है।

Bomb squad (Photo- Patrika)

शहर के मध्य स्थित अंबिकापुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Threat mail) मिलने से हडक़ंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड दस्ते ने जहां संदिग्ध वस्तुओं की जांच की, वहीं पुलिस की टीम कोर्ट में आने-जाने वाले अधिवक्ता, फरियादी समेत हर व्यक्ति की जांच कर रही है।

Ambikapur court (Photo- Patrika)

दोपहिया व चारपहिया में आने वाले लोगों की बारीकी से टीम द्वारा तलाशी (Threat mail) ली जा रही है। हालांकि अब तक ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है। यह फिलहाल राहत की बात है।

Threat mail: मेल भेजने वाले की छानबीन

इस संबंध में डीआईजी एवं सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि न्यायाधीश के मेल पर ईमेल आया था। इसकी सूचना उन्होंने हमें दी। इस पर तुरंत जांच कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि मेल (Threat mail) भेजने वाले के संबंध में भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर इसके पीछे उसकी मंशा क्या है? हम लगातार जांच कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि यह मेल आउटलू के मेल से जीवा बिंदई के नाम से आया है।

Updated on:
28 Jan 2026 02:12 pm
Published on:
28 Jan 2026 02:10 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक