अंबिकापुर

Tiranga Sindoor Yatra: शहर में निकली भव्य तिरंगा व सिंदूर यात्रा, महिलाओं ने हाथ में ले रखी थी सिंदूर की थालियां

Tiranga Sindoor Yatra: ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब, भारत माता की जय व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंजा आसमान, यात्रा शहर भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक पर पहुंचकर जनसभा में हुआ तब्दील
3 min read
• •
Updated: 18 May 2025, 8:16 PM IST
Tiranga Sindoor Yatra: शहर में निकली भव्य तिरंगा व सिंदूर यात्रा, महिलाओं ने हाथ में ले रखी थी सिंदूर की थालियां
Tiranga Sindoor Yatra

अंबिकापुर। अंबिकापुर में भव्य तिरंगा यात्रा और सिंदूर यात्रा (Tiranga Sindoor Yatra) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रभक्ति के अटूट जज्बे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के हर वर्ग, समुदाय और आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का सम्मान था, बल्कि नागरिकों की गहरी राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत प्रमाण भी था।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में व्याप्त आक्रोश और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक कार्रवाई की पृष्ठभूमि में आयोजित इस गैर-राजनीतिक तिरंगा यात्रा (Tiranga Sindoor Yatra) में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ शाम 5 बजे गुरु नानक चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा शहर भ्रमण करते हुए विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई। यहां शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में, मातृशक्ति की राष्ट्रभक्ति और वीर जवानों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक सिंदूर यात्रा (Tiranga Sindoor Yatra) भी शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक से घड़ी चौक तक आयोजित की गई।

Tiranga Yatra

माताओं और बहनों ने सिंदूरी वस्त्र धारण किए हाथों में सिंदूर की थालियां (Tiranga Sindoor Yatra) लेकर वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त किया। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि भारत के जवानों ने सिंदूर की लाज रखी। मैं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और सेना को नमन करती हूं।

कविता के रूप में ऑपरेशन सिंदूर को किया व्यक्त

डॉक्टर योगेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि चार दिन में भारत ने अपनी ताक़त दिखाई, जिससे आज हर भारतवासी को केंद्रीय नेतृत्व और भारतीय सेना पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर (Tiranga Sindoor Yatra) अभी जारी है। उन्होंने कविता के रूप में ऑपरेशन सिंदूर और तिरंगा यात्रा का महत्व बताया। इस मौक़े पर महेंद्र सिंह टुटेजा ने कहा कि यह वह भारत है जिसे भारतवासियों ने अपने खून से सींचा है।

सभी वीर सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलता देश को आज तक नहीं मिली। हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया है, वह हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।

Tiranga Yatra

Tiranga Sindoor Yatra: यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं

भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि (Tiranga Sindoor Yatra) देने के लिए एक जनआंदोलन था। उन्होंने सरगुजा के नागरिकों के उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व समर्थन ने राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त किया है।

तिरंगा यात्रा में ये हुए शामिल

इस अवसर पर (Tiranga Sindoor Yatra) सांसद चिंतामणि महाराज, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज , अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, हरपाल सिंह भामरा, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, अम्बिकेश केशरी, करता राम गुप्ता, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, निलेश सिंह, संतोष दास, विनोद हर्ष, रूपेश दुबे, विवेक दुबे, नकुल सोनकर,

अभिषेक सिंह, अनिल जायसवाल, मनोज कंसरी, कमलेश तिवारी, अजय सिंह, तेजेन्दर सिंह बग्गा, विकास पाण्डेय, निश्चल सिंह, धनंजय मिश्रा, जन्मेजय पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, अशोक दुबे, देवकी त्रिपाठी, , प्रियंका चौबे, नीलम रजवाड़े अंशुल श्रीवास्तव, राजवर्धन सिंह, प्रकाश साहू, राजू पाण्डेय, अवधेश सोनकर, रिंकू वर्मा, शैलेष सिंह, दीपक सिंह तोमर, अनीश सिंह, शोलू सिंह व अभिषेक जायसवाल सहित अन्य शामिल रहे।

Updated on:
18 May 2025, 8:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी