अंबिकापुर

लोगों की जान बचाने अब शिक्षाकर्मी करेंगे ये बड़ा काम, आईएएस ने भी की तारीफ

छत्तीसगढ़ पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने 1346 शिक्षाकर्मियों की सूची जिला पंचायत सीईओ को सौंपी
2 min read
Shikshakarmies with CEO
Shikshakarmies with Jila panchayat CEO

अंबिकापुर.शिक्षाकर्मी समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए अब रक्तदान के लिए भी संगठित होकर आगे आ रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ अनुराग पांडेय की पहल पर रक्त मित्र योजना को अमलीजामा पहनाने छत्तीसगढ़ पंचायत एवं नगरीय निकाय शिक्षक संघ के सरगुजा इकाई ने योजना के प्रथम चरण में 1346 रक्तदाताओं की सूची बनाकर जिला पंचायत सीईओ को सौंपा है, ताकि किसी को भी रक्त की जरूरत पडऩे पर संबंधित ब्लड ग्रुप के व्यक्ति से संपर्क किया जा सके और उसका जीवन बचाया जा सके। शिक्षाकर्मियों के इस कार्य को जिला पंचायत सीईओ द्वारा सराहना की गई है।


जिला पंचायत सीईओ अनुराग पांडेय ने योजना के संबंध में बताया कि सक्षम लोगों को तो आवश्यकता पडऩे पर रक्त अपेक्षाकृत आसानी से उपलब्ध हो जाता है किंतु गरीब और कमजोर सामाजिक स्तर वाले लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है, इसलिए रक्त मित्र योजना जिले में प्रारम्भ करने की पहल है।

ब्लड डायरेक्टरी में जिला स्तर, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर रक्त मित्र स्वयंसेवक चिन्हांकित रहेंगे जो समन्वय का कार्य करेंगे। डायरेक्टरी मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित कराने की योजना है। आपातकालीन परिस्थितियों मे ये स्वयंसेवक समन्वय कर डायरेक्टरी की मदद से रक्तदाता की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। अभी छग पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ने प्रथम चरण में 1346 रक्त मित्रों की सूची है।

सूची सौंपने के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह, ऋषिकेश उपाध्याय , भरत सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, अरविन्द सिंह, मुकेश मुदलियार, अमित सिंह, कमलेश सिंह, काजेश घोष, नाजिम खान, रणवीर सिंह चौहान, सुशील मिश्रा, जवाहर खलखो, प्रशांत चतुर्वेदी, रमेश यागयिक, रामबिहारी गुप्ता, अमित सोनी, राजेश गुप्ता, लखन राजवाड़े,

करन यादव, राकेश पांडेय, राकेश दुबे, करण जोगी, विनीता सिंह, नीतू सिंह, पूनम मंडावी, अजय मिश्रा, सौभिक दास गुप्ता, संजय अम्बष्ट, अनिल तिग्गा, रोहिताश शर्मा, लव गुप्ता, उपेंद्र यादव, नरेश पांडेय, राजेश मिंज, दीपक प्रधान व अन्य शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।


ब्लॉक से इतने बने रक्त मित्र
मैनपाट-333
लखनपुर-152
सीतापुर-320
लुंड्रा-305
अंबिकापुर-236

Published on:
11 Mar 2018 09:26 pm
Also Read
View All
Surguja Crime News: युवक के सिर पर दे मारी कांच की बोतल, बाइक से हल्की लग गई थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

ACB Raid: एसीबी ने बलरामपुर नान अधिकारी को 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, See Video

Ambikapur News: शिक्षा एवं साक्षरता उपसचिव चरणजीत सिंह तनेजा पहुंचे अंबिकापुर, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं है

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन