अंबिकापुर

प्रताडऩा ऐसी कि नई नवेली दुल्हन का खाना तक बंद कर दिया, रिश्ता खराब न हो इसलिए सब सहती रही लेकिन…

Torture: महिला ने शौहर (Husband), सास-ससुर व 2 देवर पर लगाया मारपीट (Beaten) व प्रताडऩा का आरोप, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस (Police) ने पांचों के खिलाफ दर्ज किया अपराध
2 min read
Dowry
Tortured,Tortured,Tortured

अंबिकापुर. एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर पर प्रताडऩाका आरोप लगाया है। उसने कहा है कि ससुराल वालों द्वारा हर छोटी-छोटी बात पर उससे गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी, उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया जाता था। इससे परेशान महिला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। (Torture)

महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 498 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के पर्राडांड़ निवासी फिजा खातुन की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व अजिरमा निवासी अजीज अहमद पिता रईस अहमद से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति अजीज, सास साहिन परवीन व ससुर रईस अहमद द्वारा महिला को प्रताडि़त किया जाने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले खाना भी बंद कर देते थे।

रिश्ता खराब हो जाने की डर से उसने मायके वालों को कुछ नहीं बताया। 25 दिन पूर्व फिजा के पति, सास व ससुर द्वारा खाना नहीं दिया गया था। इससे परेशान होकर वह अपने घरवालों को बुलाकर अपने मायके पर्राडांड़ आ गई थी।

महिला का कहना है कि 1 जुलाई को मेरे पति व उसके भाई सारिक और समद मायके आए और मेरी मां को धक्का-मुक्की कर एक कमरे में बंद कर दिया और मुझे जबरन खींचकर मारपीट करते हुए अपने साथ ले जाने लगे।

चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आए ओर बीच-बचाव किया। फिजा ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।


5 के खिलाफ अपराध दर्ज
महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति अजीज अहमद, सास साहिन परवीन, ससुर रईस अहमद व देवर सारिक व समद के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
03 Jul 2021 12:32 pm
Published on:
03 Jul 2021 12:32 pm
Also Read
View All
Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए