अंबिकापुर

Chirga Alumina Plant में हादसा: बॉक्साइट अनलोडिंग करते पलटा ट्रक, पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौत

Chirga Alumina Plant news: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित है एल्यूमिना प्लांट, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
2 min read
Accident in Chirga Alumina plant
Chirga Alumina plant, एल्यूमिना प्लांट में पलटा ट्रक (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिरगा स्थित एल्यूमिना प्लांट में रविवार की रात हुए हादसे में पश्चिम बंगाल के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। दरअसल ड्राइवर बॉक्साइट अनलोडिंग कर रहा था, इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित (Truck overturned) हो गया। यह देख वह ऊपर से कूद गया, लेकिन वहां रखे बॉक्साइट के पत्थर में सिर टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत चिनसूरा थाना क्षेत्र के ग्राम सत्यपिरतला सिलबगान निवासी सौरव घोष पिता समर घोष 40 वर्ष ट्रक ड्राइवर था। वह 2 अगस्त की रात ट्रक क्रमांक सीजी 04 आरवाई 2039 बॉक्साइट लेकर चिरगा एल्यूमिना प्लांट में पहुंचा था। बाक्साइट की अनलोडिंग करने के दौरान उसने हाइड्रोलिक ट्रॉली उठाई तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दौरान वह ट्रक से कूद गया और वहीं पड़े बाक्साइट से उसका सिर टकरा गया। हादसे (Truck driver died) में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों द्वारा तत्काल शांतिपारा अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस से अंबिकापुर लाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Road accident: बिजली खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

इधर सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटपारा गोठान के पास रविवार की शाम अनियंत्रित बाइक बिजली खंभे में टकरा गई। दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उडूमकेला निवासी शकर साय व बाल प्रकाश रविवार की शाम को बाइक से कोट डोरापारा गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक शकर साय चला रहा था।

बाइक की गति काफी तेज होने के कारण ग्राम कोटपारा गोठान के पास बाइक (Bike accident) अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे बिजली खंभा से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 112 की मदद से दोनों को सीतापुर अस्पताल भिजवया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने शकर साय को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाल प्रकाश का इलाज चल रहा है।

Updated on:
03 Aug 2026 08:04 pm
Published on:
03 Aug 2026 07:58 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: सटोरिया दीप सिन्हा ने अपने सुपरवाइजर को भी नहीं छोड़ा, बैंक खाता खुलवाकर जमा करता था क्रिकेट बेटिंग के लाखों रुपए

Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट की हत्या का आरोपी सुपारी किलर झारखंड से गिरफ्तार, पिस्टल-चाकू और 6 कारतूस बरामद

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क