अंबिकापुर

CG Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक

CG Accident: अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में गिर गया। इस सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
CG Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक

CG Accident: प्रेमनगर थाना अंतर्गत बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल मामा-भांजे की मौत हो गई। एक अन्य को सामान्य चोटें आईं हैं। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आनन्दपुर निवासी धनसु सिंह गोड़ अपने भाई रति सिंह व भांजा बुधमान सिंह के साथ 14 अप्रैल को मौसी के घर लक्ष्मीपुर बाइक से गया था। यहां से वापस घर आ रहे थे।

बाइक बुधमान चला रहा था। इसी बीच लक्ष्मीपुर के आगे मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक चालक को देखकर बुधमान अनियंत्रित हो गया और गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। दुर्घटना में रति को सिर में चोट आई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधमान को भी गंभीर चोटें आई थी।

वहीं धनसु को सामान्य चोट आई थी। बुधमान को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

Updated on:
18 Apr 2025 02:07 pm
Published on:
18 Apr 2025 02:06 pm
Also Read
View All
Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स

Ambikapur Crime News: डीजे का साउंड कम करने कहा तो मां-बेटे पर किया धारदार हथियार से हमला, डीएसपी से भी हुई मारपीट

Ambikapur News: गणेश विसर्जन के दौरान DSP की पिटाई, अफसर ने बताई आपबीती, बोले- साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट