अंबिकापुर

Unique news: महिला के पेट से जो निकला उसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, दी चेतावनी

Unique news: मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मामला, इलाज के अभाव में चली गई महिला की जान, 62 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 20 साल पुराना गर्भाशय
2 min read
Unique case
11 KG Tumor out from woman's stomach during PM (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के सामने एक बेहद चौंकाने वाला मामला (Unique news) सामने आया है। दरअसल 62 वर्षीय एक महिला की चक्कर आने से मौत हो गई थी। जब डॉक्टरों ने उसका पीएम किया तो उसके पेट से 20 साल पुराना विशाल गर्भाशय फाइब्रोइड (ट्यूमर) निकाला गया, जिसका वजन करीब 11 किलो और परिधि 37 इंच थी। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. संतू बाग ने बताया कि महिला पिछले 20 वर्ष से पेट में सूजन के साथ जीवन जी रही थी, लेकिन कभी इलाज नहीं कराया। 25 जनवरी को अचानक चक्कर आने से वह गिरी और बाद में उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद किए गए पोस्टमार्टम में यह असाधारण फाइब्रोइड (Unique news) सामने आया।

Tumor out from women stomach (Photo- Patrika)

पोस्टमार्टम टीम में शामिल डॉ. संतू बाग और पैथोलॉजिस्ट डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि इतने लंबे समय तक शरीर में इतना बड़ा फाइब्रोइड रहना अत्यंत दुर्लभ (Unique news) है। समय रहते जांच और उपचार होता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही पड़ी भारी

डॉक्टरों के अनुसार पेट में लगातार सूजन, दर्द या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। यह मामला (Unique news) स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की गंभीर आवश्यकता को दर्शाता है।

Unique news: डॉक्टरों की अपील

विशेषज्ञों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या (Unique news) को लंबे समय तक अनदेखा न करें और समय पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

Updated on:
28 Jan 2026 07:46 pm
Published on:
28 Jan 2026 07:46 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video