अंबिकापुर

UPSC topper honored: अंबिकापुर के केशव गर्ग ने UPSC की परीक्षा की उत्तीर्ण, महापौर ने दिया 1 लाख रुपए का चेक

UPSC topper honored: महापौर कक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया सम्मानित, महापौर बोली- नगर को गौरवान्वित करने वालों को किया जाएगा प्रोत्साहित
less than 1 minute read
UPSC topper honored
Mayor gave 1 lakh cheque to Keshav Garg (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर द्वारा यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले शहर के मेधावी छात्र केशव गर्ग को सम्मानित किया गया। गुरुवार को महापौर कक्ष में मेयर मंजूषा भगत एवं सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने छात्र को महापौर सम्मान निधि से 1 लाख रुपए का चेक प्रदान (UPSC topper honored) किया। महापौर की ओर से सम्मान पाकर छात्र के चेहरे खिल उठे। इस दौरान छात्र की उपलब्धि पर कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर उसका प्रोत्साहन किया।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहर के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर को गौरवान्वित करेंगे, उन्हें निगम द्वारा आर्थिक प्रोत्साहन (UPSC topper honored) राशि दी जाएगी। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस योजना के तहत पूर्व में छात्रा प्राची जायसवाल एवं छात्र नीरज कुमार गोयल को भी 1-1 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा चुकी है। दरअसल यूपीएससी सीएसई (UPSC topper honored) की परीक्षा में शहर के छात्र केशव गर्ग ने अप्रैल 2025 में सफलता प्राप्त की थी। 496वां रैंक लाकर केशव गर्ग ने शहर का नाम प्रदेश स्तर पर रौशन किया था।

UPSC topper honored: ये रहे उपस्थित

सम्मान समारोह (UPSC topper honored) के दौरान निगम के एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, के अलावा पार्षद ममता तिवारी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, विपिन पांडेय, शशिकांत जायसवाल, सुशांत घोष, मनोज गुप्ता, विकास पांडेय, पपिंदर सिंह, सरिता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Updated on:
19 Feb 2026 08:11 pm
Published on:
19 Feb 2026 08:11 pm
Also Read
View All
Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

Ambikapur Accident Video: शहर के गांधी चौक पर बाइक से गिरी महिला आ गई ट्रक के नीचे, हाथ कटकर हुआ अलग