अंबिकापुर

Vastu Tips: सूर्य डूबने के बाद ये 5 चीजें दान करने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

Vastu Tips: दिन में किसी भी प्रहर आप दान (Donation) कर लें लेकिन सूर्यास्त (Sunset) के बाद दान करने से घर की सुख-शांति चली जाती है
2 min read
Do not give these things after sunset
Vastu Tips

अंबिकापुर. Vastu Tips: दान का विशेष महत्व होता है, खासकर हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या किसी शुभ काम करने के बाद दान किया जाता है। यदि दान करने के नियमों का आप पालन करें तो माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

शास्त्रों के अनुसार दान करने से धन लाभ के साथ ही पुण्य भी मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दान करने का भी समय निर्धारित है। सूर्यास्त के बाद कोई भी चीज दान नहीं करना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर की सुख-शांति चली जाती है।


सूर्यास्त के बाद यदि आपका पड़ोसी भी आपसे ये 5 चीजें मांगे तो उसे सम्मान पूर्वक मना कर दें। यदि ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी उसके घर चली जाती हैं। वहीं आप भी पड़ोसी से ये चीजें न मांगे, यह एक उधार की तरह हो जाता है और घर की बरकत भी चली जाती है।


सूर्यास्त के बाद इन 5 चीजों का न करें दान
1. रुपयों देना और लेना
भगवान सूर्य के अस्त होने के बाद रुपयों का लेन-देन किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए। पैसे देने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती है।
2. प्याज-लहसून देना
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद प्याज-लहसून देने से परहेज करना चाहिए, इसका संबंध केतू ग्रह से होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।


3. हल्दी
सूर्य अस्त होने के बाद हल्दी का भी दान नहीं करना चाहिए, इसे गुरु का कारक माना गया है। ऐसा करने से आपके घर सुख-शांति में कमी आएगी।
4. दही
यदि सूर्यास्त के बाद दही का दान किया जाता है तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। दही का संबंध शुक्र से है जो वैभव व सुख का कारक है। (Vastu Tips)


5. दूध
शाम के बाद दूध का भी दान नहीं करना चाहिए। दूध का संबंध सूर्य और चंद्रमा से होता है, यह मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु का कारक भी है।

Published on:
29 Sept 2021 04:58 pm
Also Read
View All
Surguja News: छात्राएं रोती हुईं बोलीं- हॉस्टल की गार्ड हमसे धुलवाती है वर्दी, रात में करवाती है मालिश, देती है धमकी

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video

Surguja Crime News: नहीं पकड़े गए 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाइगीरी के आरोपी, व्यापारियों का थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Ambikapur News: अभाविप ने कुलपति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- ये VC बनने के लायक ही नहीं, हमारी सरकार की भी है गलती

Ambikapur News: आरक्षक की मौत के 37 दिन बाद ‘आयुष्मान सारथी’ से आया मैसेज, आप स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं, पत्नी बोली- कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए