अंबिकापुर

Vijayadashami rally: विजयादशमी पर ‘भगवामय’ हुआ शहर, हिंदू युवा एकता मंच ने निकाली विशाल शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

Vijayadashami rally: विजयादशमी के दिन हिंदू युवा एकता मंच द्वारा पिछले कई सालों से निकाली जा रही शोभायात्रा, काफी संख्या में युवक-युवतियां समेत अन्य नाचते-गाते हुए शामिल
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2025, 6:28 PM IST
Vijayadashmi Rally
Hindu Yuva Ekta manch rally (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा के शुभ अवसर पर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा (Vijayadashami rally) निकाली गई। शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक, घड़ी चौक से देवीगंज रोड होते हुए समलाया मंदिर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भस्म होली खेली गई। भस्म होली खेलने के बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंची। यहां आरती की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा समाप्त हुई।

Sri Ram, Sita and Laxman (Photo- Patrika)

दशहरा पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। विजयादशमी (Vijayadashami rally) को लेकर हिंदू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा की तैयारी पूर्व से विशेष रूप से चल रही थी। इनके द्वारा पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष भी विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार को शोभायात्रा शहर के कला केंद्र मैदान से निकाली गई।

Hindu Yuva Ekta manch rally (Photo- Patrika)

शोभायात्रा (Vijayadashami rally) शहर के कला केंद्र मैदान से निकल कर गांधी चौक, घड़ी चौक से देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए समलाया मंदिर और अंत में महामाया मंदिर पहुंची। यहां पूजन व आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।

Vijayadashami rally: जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा शहर

दशहरा व शोभायात्रा (Vijayadashami rally) को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए गए थे। वहीं जब शोभायात्रा निकली तो लोगों के हाथों में भगवा झंडे लहरा रहे थे। इससे पूरे शहर का माहौल भगवामय हो गया।

Jhanki (Photo- Patrika)

शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी निकाली गई थी। जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा के साथ जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

Updated on:
2 Oct 2025, 6:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी