अंबिकापुर

घरवालों से बोला- जा रहा हूं नहाने, खोजते हुए पहुंचे तो नदी किनारे मिले सिर्फ कपड़े

घुनघुट्टा नदी में नहाने के दौरान अचानक आई बाढ़ में बह गया ग्रामीण, 30 घंटे बाद भी नहीं चला पता
2 min read
Ghunghutta river
Ghunghutta river

अंबिकापुर. एक ग्रामीण शनिवार की दोपहर घरवालों को बोलकर निकला था कि वह घुनघुट्टा नदी में नहाने जा रहा है। देर शाम तक जब नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने पहुंचे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी सूचना उसके परिजन ने रविवार को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस नदी किनारे पहुंची तो उसके कपड़े वहां पड़े थे।

गांव वालों का कहना था कि शनिवार को अचानक नदी में बाढ़ आई थी। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि ग्रामीण नदी में आई बाढ़ में बह गया होगा। घटना के 30 घंटे बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरी स्थित कोयलाडुग्गु निवासी 55 वर्षीय किशुन राम पिता बालसाय शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से यह कह कर निकला कि वह गांव के समीप घुनघुट्टा नदी में नहाने जा रहा है। शाम होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे नदी की ओर खोजने गए लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीण का पता नही चला तो परिजन ने रविवार की दोपहर मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम परिजन के साथ घटना स्थल पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीण के कपड़े पुलिस ने नदी के किनारे से बरामद किया। परिजनों ने उक्त कपड़े की पहचान भी की।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को करीब 4 बजे नदी में बाढ़ आया था, इसी पानी में बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिर नदी के आस-पास काफी खोजबीन की लेकिन ग्रामीण का पता नहीं चला। अब पुलिस भी संभावना जता रही है कि वह जब नदी में नहाने उतरा होगा, उसी दौरान अचानक बाढ़ आ गई होगी और उसे बहा ले गया होगा।

देर शाम तक गांधीनगर पुलिस ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इधर ग्रामीण के नहीं मिलने से उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

Published on:
22 Jul 2018 10:12 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक