
Knife attack (Demo pic)
अंबिकापुर। ग्राम तकिया में आयोजित उर्स शरीफ के दौरान बुधवार की रात चाकूबाजी (Stabbing in Ambikapur) का मामला सामने आया है। दरअसल जुलूस में शामिल कुछ युवक तकिया मजार पहुंचे थे। यहां एक युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी बीच जुलूस में शामिल कुछ लडक़े पुराने विवाद को लेकर युवक से उलझ गया। इस दौरान वह वहां से भाग निकला। इसी बीच उसके दोस्त से उन्होंने मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान ही हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके कमर में चोट आई है। मौके पर मौजूद पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। इधर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से एक डीजे वाहन को भी जब्त किया है।
बुधवार को अंबिकापुर के जामा मस्जिद से चादर व संदल जुलूस निकला था। जुलूस देर शाम तकिया मजार पहुंचा। इस दौरान शहर से लगे ग्राम तकिया निवासी रेहान अंसारी पिता इस्लाम 18 वर्ष (Stabbing in Takiya) अपने घर के पास रहने वाले अनीश सहित अन्य लडक़ों के साथ जुलूस देख रहा था। डीजे के शोर के बीच कुछ लडक़े नाच रहे थे।
जुलूस के साथ पर्राडांड़ के लडक़े भी ग्राम तकिया पहुंचे थे, जिनसे अनीश का पूर्व में विवाद और मारपीट हुई थी। इसी दौरान जुलूस के साथ पहुंचे लडक़ों की नजर अनीश पर पड़ी। इसी बीच रात करीब 10.30 बजे पार्किंग के पास मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान अनीश (Ambikapur Stabbing) तो मौके से भाग गया, लेकिन रेहान अंसारी वहां एक अन्य लडक़े के साथ मौजूद था।
अनीश के भागने के बाद वे रेहान से उलझ गए और मारपीट करते हुए चाकू से कमर पर हमला (Knife attack) कर दिया, जिसमें वह जख्मी हो गया। चाकूबाजी की घटना के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।
तकिया मजार स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान की तैनाती की गई थी, जो मारपीट होते देखकर मौके पर पहुंचे। इधर चाकू से हमला (Knife attack in Ambikapur) करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए थे।
चाकूबाजी में घायल रेहान को वहां मौजूद लोगों द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका उपचार चला, उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से डीजे सहित एक वाहन जब्त किया है।
Updated on:
21 May 2026 07:54 pm
Published on:
21 May 2026 07:54 pm
