21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर ब्रश कर रहा था युवक, अचानक इस रूप में लेकर चली गई मौत

जब तक घर व गांव के लोग उसे बाहर निकालते तब तक तोड़ चुका था दम, घर व गांव में पसरा मातम

2 min read
Google source verification
dead body

Dead body

अंबिकापुर. बारिश के दौरान रविवार को घर के बाहर खड़ा होकर एक युवक ब्रश कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां स्थित विशाल पेड़ भरभराकर गिर गया। हादसे में पेड़ के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर मृतक के घरवाले व गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे।

उसे पेड़ के नीचे से जब तब उन्होंने बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना अंतर्गत दूरस्थ ग्राम पाकजाम के घुइझरिया निवासी 29 वर्षीय दिनेश किंडो पिता दलसाय किंडो रविवार की सुबह घर के सामने खड़ा होकर ब्रश कर रहा था। बारिश की वजह से उसके घर के सामने बहेरा पेड़ के नीचे की मिट्टी पूरी तरह से गीली हो चुकी थी। इसी दौरान अचानक विशाल पेड़ भरभरा कर गिर गया।

जब तक दिनेश कुछ समझ पाता तब तक वह पेड़ के नीचे दब गया था। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकल गए। उन्होंने किसी तरह से पेड़ की डालियों को हटाकर दिनेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी गांव वालों ने दरिमा पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद दरिमा पुलिस गांव पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।


10 किमी पैदल चलकर पहुंचे थाने
बारिश की वजह से पहुंचविहीन क्षेत्र पाकजाम से दरिमा आने के लिए ग्रामीणों को कोई साधन नहीं मिला। इसकी वजह से वे करीब 10 किमी पैदल चलकर दरिमा थाना पहुंचे। यहां सूचना देने के बाद पुलिस गांव पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग