अंबिकापुर

सांसद से ग्रामीणों ने कहा- महिला डीएफओ को यहां से हटवाइए, हमारे साथ करती हैं अभद्र व्यवहार

सांसद कमलभान सिंह ने हाथी प्रभावित गांव घटोन-पटकुरा में लगाई चौपाल, बतौली में प्रभावितों ने आंगनबाड़ी में ली शरण
2 min read
MP Kamalbhan
MP in village

अंबिकापुर. सांसद कमलभान सिंह ने शनिवार को लखनपुर के हाथी प्रभावित क्षेत्र घटोन-पटकुरा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद सदस्य ने ग्रामीणों की तरफ से सासंद को ज्ञापन सांैपते हुए कहा कि डीएफओ ग्रामीणों की बात नहीं सुनती हैं। उन्होंने तत्काल यहां से डीएफओ को हटाने की मांग की। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने डीएफओ पर ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।


ग्राम घटोन-पटकुरा में हाथी प्रभावितों से मुलाकात कर सासंद कमलभान सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने हाथियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने डीएफओ प्रियंका पांडेय पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाये जाने की मांग की। इसके साथ ही गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने सांसद को बताय़ा कि आए दिन हाथी लोगों के घरों को तोड़ देते हैं।

फसलों को भी रौंद रहे हैं। इसके बावजदू कभी मुआवजा नहीं मिला। जब इसकी जानकारी डीएफओ को देते हैं, तो वह भड़क जाती हैं और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। ग्रामीणों ने सांसद से डीएफओ को हटाने की मांग की। सांसद ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए जल्द निराकरण की बात कही।


हाथियों के दहशत से आंगनबाड़ी में ली शरण
बतौली विकासखंड के आमापानी में हाथियों की दहशत से गांव के 27 परिवार के लगभग 100 लोगों ने आंगनबाड़ी में शरण ले ली है। 25 हाथियों का दल आमापानी के पास के ही जंगल में विचरण कर रहा है, इससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से हाथियों का दल क्षेत्र में जमकर उत्पात मचा रहा है।

हाथियों ने कई एकड़ फसल बर्बाद कर दी है, साथ ही घर को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के भय से प्रभावित गांव के ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में काफी दहशत है।

Published on:
03 Jun 2018 04:00 pm
Also Read
View All
Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल

Ambikapur News: पेट्रोल पंप में चिपकी मिली बेगुसराय के युवक की लाश, पिता बोला- ठेकेदार ने कराई हत्या, 20 लाख लेकर आया था घर से