अंबिकापुर

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Pre BEd Entrance Exam: दोनों ही परीक्षाओं के लिए सरगुजा जिले में बनाए गए हैं 7 परीक्षा केंद्र, परीक्षा से 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा परीक्षा सेंटर पर, परीक्षा शुरु होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे प्रवेश द्वार

2 min read
Pre BEd entrance exam rules
Pre BEd Entrance Exam Rules, परीक्षा देते छात्र-छात्राएं (Photo Source- BS)

अंबिकापुर।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 11 जून को प्री बीएड एवं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (Vyapam rules for Pre BEd Entrance Exam) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आयोजित होगी। प्री बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 6 हजार 982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2 हजार 124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9 हजार 106 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

व्यापमं (Rules for BSc nursing entrance exam) ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त नियम बनाए हैं, जिसका पालन हर अभ्यर्थी को करना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी गई है। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक धारण करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले उपस्थित होना होगा।

इन नियमों का भी करना होगा पालन

व्यापमं के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र (Exam center Ambikapur) में केवल चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Pre BEd Entrance Exam Rules: की जाएगी कठोर कारवाई

व्यापमं द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। परीक्षार्थी केवल नीले अथवा काले रंग का बॉल पेन साथ लेकर आएं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Updated on:
09 Jun 2026 05:29 pm
Published on:
09 Jun 2026 05:27 pm
Also Read
View All
Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Minister Laxmi Rajwade: सडक़ पर घायलों को तड़पते देख मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पसीजा दिल, फिर अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल- देखें Video