9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Minister Video Viral: सुशासन तिहार है तो क्या हुआ, आराम भी जरूरी है! मंत्री रामविचार नेताम ने टेबल पर रखे दोनों पैर, विधायक लेते रहे आवेदन

Minister Video Viral: एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ अंतर्गत मोरगा में आयोजत सुशासन तिहार में टेबल पर पैर रखकर आराम फरमाते नजर आए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री, सोशल मीडिया पर चल रही तरह-तरह की चर्चा

2 min read
Google source verification
Minister Ramvichar Netam video viral

Minister in Sushasan Tihar (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ के सीएम से लेकर मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधि तक सुशासन तिहार में व्यस्त हैं। हर दिन कहीं न कहीं शिविर लग रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कड़ी धूप के बीच जनता की समस्याएं सुनते कई बार मंत्री, विधायक को थकान (Minister Video Viral) भी आ जाती है। ऐसे में वे आराम फरमाना चाहते हैं, लेकिन जनता सामने बैठी हो तो आराम भी नसीब नहीं होती। ऐसा ही एक नजारा एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोरगा में आयोजित सुशासन तिहार में देखने को मिला।

यहां प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम व विधायक भइयालाल राजवाड़े जनता की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच मंत्री नेताम ने अपने दोनों पैर सामने पड़े टेबल पर रख दिए। हालांकि चंद सेकेंड बाद ही उन्होंने पैर नीचे उतार लिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Minister Ramvichar Netam Video Viral) हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ग्राम मोहरा में संवाद से संपूर्ण समाधान की भावना के साथ आयोजित सुशासन शिविर (Sushasan Tihar camp) में 13 ग्राम पंचायतों सोनवर्षा, उजियारपुर, बरबसपुर, लोहारी, सेमरा, लाई, महराजपुर, हर्रा, नागपुर, मोरगा, मुख्तियारपारा, सर्भाेका एवं चिराईपानी के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में एमसीबी जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष जानकी बाई कुसरो, सरपंच समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर (MCB Collector) संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, पुलिस अधीक्षक रतना सिंह, वन मंडलाधिकारी चंद्र कुमार सिंह, एएसपी तरशीला टोप्पो, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, जनपद पंचायत सीईओ वैशाली सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री, विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर बोलीं- सुशासन तिहार अंतिम चरण में

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि सुशासन तिहार (Sushasan Tihar) अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा शिविर में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

Minister Video Viral: मंत्री का टेबल पर पैर बना चर्चा का विषय

जनता की समस्याएं सुनने के दौरान मंत्री रामविचार नेताम (Minister Ramvichar Netam) ने सामने रखे टेबल पर अपने दोनों पैर रख दिए। ऐसा लगा कि वे थक चुके हैं। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने अपने पैर टेबल से नीचे उतार लिए। इस दौरान उनके बगल में बैठे विधायक भइयालाल राजवाड़े लोगों से समस्याओं और मांगों का आवेदन लेते दिखे।

मंत्री का टेबल पर पैर रखने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई कह रहा है कि ये आराम का मामला है तो कोई का रहा है कि मंत्री जी का पैर दर्द कर रहा था।