अंबिकापुर

Waterfall incident: Video: मैनपाट के टाइगर प्वाइंट वाटरफॉल में फिसलकर गिरा युवक, चट्टानों से टकराकर हुई मौत

Waterfall incident: हादसे के बाद टाइगर प्वाइंट वाटरफॉल के पास मौजूद लोगों के बीच मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
less than 1 minute read
Waterfall incident
Police on the spot (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में रविवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। टाइगर प्वाइंट वाटरफॉल में एक युवक फिसलकर गिर (Waterfall incident) गया। चट्टानों से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को गिरते देख वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने का काम शुरु किया। मृत युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

मैनपाट के टाइगर प्वाइंट वाटरफॉल में स्थानीय समेत दूर-दराज से काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे यहां नर्मदापुर निवासी एक युवक भी यहां पहुंचा था। इसी दौरान अचानक वह फिसलकर करीब 60-70 फीट नीचे गिर (Waterfall incident) गया।

हादसे में सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत (Waterfall incident) हो गई। युवक यादव समुदाय का तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। इसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने कमलेश्वर पुलिस को दी।

Waterfall incident: शव निकालने की प्रक्रिया शुरु

हादसे की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वे वाटरफॉल एरिया के नीचे उतरे। यहां ऊंचाई से पानी गिरने के कारण पहले तो शव खोजने (Waterfall incident) में उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। बाद में शव निकालने की प्रक्रिया शुरु की गई।

Updated on:
12 Oct 2025 08:46 pm
Published on:
12 Oct 2025 08:40 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत