अंबिकापुर

Weather report 2025: अंबिकापुर में जनवरी से मई 2025 तक मौसम में दिखे असामान्य उतार-चढ़ाव, कई नए रिकॉर्ड दर्ज

Weather report 2025: भारतीय मौसम विभाग के 57 वर्षों के आंकड़ों की तुलना में तापमान व वर्षा दोनेां में बने नए कीर्तिमान
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2025, 8:47 PM IST
Weather report 2025
Weather (Photo source- DNA)

अंबिकापुर. अंबिकापुर में वर्ष 2025 के जनवरी से मई तक का मौसम सामान्य से काफी अलग और रिकॉर्ड तोड़ रहा। भारतीय मौसम विभाग के 57 वर्षों के आंकड़ों की तुलना (Weather report 2025) में इस अवधि में तापमान और वर्षा दोनों में कई नए कीर्तिमान बने, जो बदलते जलवायु संकेतों की ओर इशारा करते हैं। जनवरी 2025 में जहां सर्दी और गर्मी दोनों ने चौंकाया। मासिक औसत अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले 57 वर्षों में इस तिथि का सबसे अधिक रहा। इसी तरह 25 और 30 जनवरी को भी नए रिकॉर्ड बने। वहीं न्यूनतम तापमान का औसत 7.7 डिग्री रहा। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री तक गिरा, जबकि 27 जनवरी को 5.3 डिग्री के साथ उस तिथि का अब तक का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बना। पूरे माह वर्षा शून्य रही।

फरवरी 2025 अपेक्षाकृत गर्म (Weather report 2025) रहा। औसत अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। 1 से 6 फरवरी के बीच 5 दिनों में अधिकतम तापमान ने 57 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें 6 फरवरी को 32.0 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक रहा। न्यूनतम तापमान औसतन 11.3 डिग्री रहा। माह में केवल 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मार्च 2025 में गर्मी तेजी से बढ़ी।

औसत अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा। 2, 14, 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान ने नए रिकॉर्ड बनाए, जिसमें 16 मार्च को 38.0 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं 6 और 7 मार्च को न्यूनतम तापमान (Weather report 2025) क्रमश: 8 और 7.8 डिग्री रहा, जो इन तिथियों का अब तक का सबसे कम स्तर है। 22 मार्च को 26.5 मिमी वर्षा हुई, जो पिछले 57 वर्षों में इस दिन की सर्वाधिक वर्षा रही।

अप्रैल 2025 अत्यधिक गर्म रहा। औसत अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और 23 अप्रैल को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कोई तापमान रिकॉर्ड नहीं बना, लेकिन 11 अप्रैल को 2.4 मिमी वर्षा इस तिथि की सर्वाधिक वर्षा रही।

Weather report 2025: मई में वर्षा ने भी दिखाया असर

मई 2025 (Weather report 2025) में गर्मी के साथ-साथ वर्षा ने भी असर दिखाया। औसत अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा और 18 मई को 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। 23, 24 और 25 मई को अधिकतम तापमान के न्यूनतम स्तर के नए रिकॉर्ड बने। माह में कुल 99.9 मिमी वर्षा हुई, जो मई की कुल वर्षा में पिछले 57 वर्षों में तीसरे स्थान पर रही।

4, 9 और 24 मई को दैनिक वर्षा के भी नए रिकॉर्ड बने। कुल मिलाकर, अम्बिकापुर में 2025 के शुरुआती पांच महीनों का मौसम न केवल असामान्य रहा, बल्कि भविष्य में मौसम के बदलते स्वरूप की स्पष्ट चेतावनी भी देता नजर आया।

Updated on:
27 Dec 2025, 8:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश