अंबिकापुर

Weather updates: सरगुजा में हर दिन गिर रहा तापमान, मैनपाट का पारा 2 से नीचे तो अंबिकापुर का पहुंचा 3.7 डिग्री

Weather updates: सरगुजा संभाग के सभी जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर पहने नजर आ रहे लोग, अलाव का ले रहे सहारा
3 min read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 6:18 PM IST
Weather updates
Cold in Mainpat

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में सप्ताहभर से कड़ाके की ठंड (Weather updates) पड़ रही है। शीतलहर जैसी स्थिति होने से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। ठंड के कारण लोग दिन से लेकर रात तक स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर पहने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान हर दिन गिरता जा रहा है। यही वजह है कि शनिवार को अंबिकापुर का तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया।

एक दिन पहले यह 4.9 डिग्री था। यानि 24 घंटे के भीतर 1.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मैनपाट की बात करें तो तापमान 2 डिग्री से भी नीचे चला गया है। सैलानी वहां ठंड का मजा लेने लगातार पहुंच रहे हैं।

दिसंबर की ठंड ने सरगुजा वासियों को कंपकपा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर माह में इससे पहले वर्ष 2011 में करीब इतनी ही ठंड (Weather updates) पड़ी थी। 13 वर्ष बाद अंबिकापुर में दिसंबर के पूर्वाद्र्ध में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंचा है। यदि बलरामपुर जिले की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक ठंड बलरामपुर में पड़ रही है।

शनिवार को यहां का तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पहुंच गया है। जबकि शुक्रवार को यहां का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था। बलरामपुर के पाट क्षेत्रों की बात करें तो वहां का पारा भी 2 डिग्री से नीचे चला गया है।

Weather updates: पड़ रहा है पाला

सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर के सामरीपाट, सीतारामपुर पाट, लहसूनपाट व पवई पाट इलाके का पारा 2 डिग्री से नीचे चला गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं।

अत्यधिक ठंड की वजह से वहां का पारा जमाव बिंदू (Weather updates) तक पहुंच गया है। इन इलाकों में पाला भी पड़ रहा है। यही वजह है कि सुबह-सुबह पुआल पर पाला जम रहा है। वहीं पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं।

Freezing leaves

मौसम वैज्ञानिक का ये है कहना

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट का कहना है कि नवंबर में विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण एक लंबे अरसे बाद इस वर्ष निर्वाध रूप से उत्तरी हवाओं का प्रभाव दिखा था। इससे सरगुजा में नवंबर में ही शीतलहर की स्थिति निर्मित हुई थी। लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उत्तर भारत मे पछुआ की सक्रियता के कारण नियमित उत्तरी शुष्क हवा के बाधित होने से न्यूनतम तापमान में उछाल आया।

एक बार फिर विक्षोभों की ऊर्जा कमजोर पडऩे से हवाओं का प्रवेश उत्तर की ओर से होने लगा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट (Weather updates) लगातार जारी है।

56 साल पहले का ब्रेक हो सकता है रिकॉर्ड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वर्ष 2011 में 3 से 12 दिसम्बर तक लगातार अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे बना हुआ था। इस बार यह 4 डिग्री (Weather updates) से भी नीचे चला गया है। वर्ष 2011 में 4 दिसंबर को दैनिक न्यूनतम तापमान 56 वर्ष पहले 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यदि आने वाले दिनों में पारा 1.3 डिग्री और गिर जाता है तो वह रिकॉर्ड भी ब्रेक हो जाएगा।

17 दिसंबर तक जारी रहेगा असर

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट का कहना है कि सरगुजा संभाग में ठंड का असर (Weather updates) 17 दिसंबर तक जारी रहेगा। संभाग में शीतलहर का अर्लट जारी किया गया है। उत्तरी दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है।

इसलिए हर दिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 दिसंबर के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान पारे में 1-2 डिग्री ही बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।

अंबिकापुर में पिछले 7 दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
15 दिसंबर 24.7 3.7
14 दिसंबर 24.4 4.9
13 दिसंबर 24.4 5.9
12 दिसंबर 23.7 6.0
11 दिसंबर 23.3 6.9
10 दिसंबर 26.2 9.7
9 दिसंबर 26.2 12.5

अविभाजित सरगुजा जिले का तापमान

सूरजपुर- 4.2
बलरामपुर- 2.4
अंबिकापुर- 3.7

Updated on:
15 Dec 2024, 6:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज