अंबिकापुर

Weather updates: सरगुजा एक बार फिर शीतलहर की चपेट में, हर सुबह छा रहा घना कोहरा, ठंड के तेवर ने कंपकंपाया

Weather updates: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही सरगुजिहा ठंड ने फिर दिखाए अपने तेवर, कोहरे की वजह से 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता
2 min read
Weather updates
Fog in Ambikapur

अंबिकापुर। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होते ही एक बार फिर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट (Weather updates) दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं पिछले 2 दिनों से घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई है। घने कोहरे का असर सुबह 11 तक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट होगी।

पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड (Weather updates) से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान बढक़र 28.9 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पहुंच गया था। इसी बीच मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही एकबार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। बर्फीली हवा आने के कारण शीतलहर की स्थिति निर्मित है।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट(Weather updates) दर्ज की जा रही है। बुधवार को 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान गिरकर 28.9 से 22.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 से गिरकर 5.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Fog in Ambikapur

कोहरे के कारण दृश्यता रही 50 मीटर

पिछले दो दिनों से सुबह-सुबह घने कोहरे का असर (Weather updates) दिखा जा रहा है। इस दौरान दृश्यता करीब 50 मीटर ही रह रही है। इस वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा।

नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर सुबह करीब 11 बजे तक देखा जा रहा है। घने कोहरे व शीतलहर के कारण छोटे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Weather updates: बर्फीली हवा आने का क्रम जारी

उत्तर दिशा से बर्फीली हवा (Weather updates) के आने का क्रम जारी है। इसलिए कड़ाके की ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है। दिन में भी ठंड से राहत नहीं है। सुबह 11 बजे तक घने कोहरे से लोग परेशान हैं। वहीं धूप निकलने के बावजूद भी बर्फीली हवा के कारण बेअसर साबित हो रहा है। वहीं शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ जा रही है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। इसके साथ ही शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। न्यूनतम तापमान (Weather updates) में लगातार गिरावट आएगी। आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। मौसम में नमी एवं तापमान में गिरावट के कारण कोहरा भी छाएगा।

Published on:
08 Jan 2025 09:00 pm
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

Juvenile Delinquents Escaped: बिजली गुल होते ही बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए 11 अपचारी बालक, एक पहुंचा घर, दूसरा घूम रहा था शहर

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत