अंबिकापुर

शादी के कुछ साल बाद ही पति की हो गई थी मौत, मायके में रहते हुआ कुछ ऐसा कि उठा लिया खौफनाक कदम

बेटे के साथ मायके में रह रही थी विधवा महिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की शुरु कर दी विवेचना
less than 1 minute read
Dead body
Dead body

लखनपुर. शादी के कुछ साल बाद ही महिला के पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद से वह अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह गांव से लगी नदी के किनारे आम के पेड़ पर उसका फांसी से लटकता शव मिला।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराया। महिला ने किस कारण से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है।


लखनपुर थानांतग्रत् ग्राम जूनाडीह निवासी 25 वर्षीय रिंकी मझवार के पति संजय मझवार की मौत के शादी के कुछ दिन बाद ही हो गई थी। इस दौरान दोनों का एक बेटा भी हुआ। पति की मौत के बाद वह बेटे के साथ मायके में ही रहने लगी।

मायके में मां व बहन भी रहती थीं। बुधवार की रात वह घर के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गई थी। सुबह उसका शव चुल्हट नदी के किनारे आम पेड़ पर फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

इसकी सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम हेतु भेजा। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
26 Oct 2018 04:39 pm
Also Read
View All
Ambikapur Marriage Fraud: शादी के 3 दिन बाद सरगुजा की दुल्हन MP से फरार, कहा था- टॉयलेट जा रही हूं, लाने पहुंचे तो बोली- 50 हजार और दोगे तब जाऊंगी

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

IPS Rahul Bansal: अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ की घूस लेने का आरोप, दिल्ली की विशेष अदालत ने जारी किया नोटिस

Ambikapur Land Fraud: 63 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर करा दी 30 लाख की जमीन की रजिस्ट्री, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल